सीलमपुर में पत्नी की हत्या का मामला कुछ ही घंटों में सुलझा, पति गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

New Delhi, 11 जून . दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक महिला की हत्या के मामले को Police ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. Police ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं.

Police के अनुसार, Thursday की सुबह तड़के थाना सीलमपुर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने घर में अपनी पत्नी पर हमला किया है और घटना के बाद मौके से फरार हो गया है.

सूचना मिलते ही Police टीम गौतमपुरी इलाके में पहुंची, जहां एक 35 वर्षीय महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली. महिला को तत्काल जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मामले में थाना सीलमपुर में First Information Report संख्या 231/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर नरपाल सिंह यादव, थाना प्रभारी सीलमपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सौंपी गई. टीम में एसआई सुधांशु, हेड constable नवनीश, मनीष, कृष्ण, रोकी और constable सचिन शामिल थे. पूरी कार्रवाई एसीपी सीलमपुर मलकीत सिंह की निगरानी में की गई.

Police ने घटनास्थल और अन्य स्रोतों से साक्ष्य जुटाए तथा विभिन्न सुरागों पर काम किया. जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर Police ने आरोपी दाऊद इशाक खान (36) को गिरफ्तार कर लिया, जो मृतका का पति है और गौतमपुरी का रहने वाला है.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में उसने अपनी पत्नी पर मिनी हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

आरोपी की निशानदेही पर Police ने वारदात में इस्तेमाल किया गया मिनी हथौड़ा और घटना के समय पहने गए उसके कपड़े बरामद कर लिए हैं.