
नागपुर, 19 अगस्त . अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को अपने काम को लेकर ‘पैशनेट नेता’ बताया था. उन्होंने कहा था कि Maharashtra आज दुनिया के नक्शे पर दो वजहों से है, एक Mumbai और दूसरा उसके असाधारण Chief Minister . इस तारीफ को लेकर जब फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से सवाल किया गया, तो उन्होंने अमेरिकी राजदूत को धन्यवाद दिया और Chief Minister के काम की तारीफ का श्रेय Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को भी दिया.
अमृता फडणवीस ने कहा, ”मैं सबसे पहले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की और Maharashtra के बारे में भी बढ़-चढ़कर बात की. Mumbai देश की आर्थिक राजधानी है और इसलिए उसकी तारीफ दुनिया भर में होती है. जहां तक देवेंद्र फडणवीस की बात है, मैं यही कहूंगी कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में काम करने वाले सभी नेता खुद इतने प्रेरित हैं कि वे दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं. एक तरह से यह Prime Minister का आशीर्वाद है, जो नेताओं को लोगों के लिए इतनी लगन और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है.”
Maharashtra Government ने Mumbai में मेडिसिटी के लिए अमेरिका के मशहूर क्लीवलैंड क्लीनिक के साथ एक समझौता किया है. इस मौके पर Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे. कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर भी बातचीत हुई. इसी दौरान सर्जियो गोर ने फडणवीस की तारीफ करते हुए अपने अनुभव का जिक्र किया.
अमेरिकी राजदूत ने कहा, “फडणवीस ऐसे नेता हैं, जो बहुत डायनैमिक हैं, जिनमें काफी एनर्जी है और जो अपने काम को लेकर पैशनेट हैं.” उन्होंने लोगों से फडणवीस के लिए तालियां बजाने को भी कहा.
इसी बीच अमृता फडणवीस से तमिलनाडु में तीसरे बच्चे के जन्म पर महिला सरकारी कर्मचारियों को एक साल की मैटरनिटी लीव देने के फैसले को लेकर भी सवाल किया गया. उन्होंने कहा, ”इस फैसले को दो तरह से देखा जा सकता है. एक तरफ देश की बढ़ती आबादी का सवाल है. ऐसे में यह सोचना जरूरी है कि तीसरे बच्चे को लेकर इस तरह का फैसला कितना सही है. दूसरी तरफ, यह बच्चे को लेकर एक महिला का मजबूत अधिकार भी है. इसलिए इस मुद्दे को केवल एक नजरिए से नहीं देखा जा सकता. इसलिए मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी.”
बता दें कि तमिलनाडु Government ने हाल ही में महिला सरकारी कर्मचारियों के तीसरे बच्चे के जन्म पर मिलने वाली मैटरनिटी लीव को 84 से बढ़ाकर 365 दिन करने का ऐलान किया है. पहले दो बच्चों के लिए एक साल की छुट्टी का प्रावधान था, जबकि तीसरे बच्चे के लिए 12 हफ्ते की छुट्टी मिलती थी. अब तीसरे बच्चे के मामले में भी एक साल की छुट्टी देने की घोषणा की गई है. Government ने इसे महिलाओं को ज्यादा सुविधा देने और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है.
तमिलनाडु में मैटरनिटी लीव की व्यवस्था में इससे पहले भी कई बदलाव हो चुके हैं. 2011 में 90 दिन की छुट्टी को बढ़ाकर छह महीने किया गया था. 2016 में इसे नौ महीने किया गया और जुलाई 2021 में पहले दो बच्चों के लिए छुट्टी बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई थी.
–
पीके/एबीएम
Skip to content