
New Delhi, 22 जुलाई . Lok Sabha में Wednesday को नीट पेपर लीक मुद्दे पर सिर्फ कांग्रेस और भाजपा को बोलने का अवसर मिलने पर Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हो गए. स्पीकर ओम बिरला के सामने अपनी आपत्ति जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आपने कांग्रेस और भाजपा को बोलने का अवसर दिया, क्या आपने इनसे समझौता किया है?”
अखिलेश यादव ने Lok Sabha में कहा, “आपने इनको (कांग्रेस) बोलने दिया, उनको (भाजपा) को बोलने दिया, क्या आपने समझौता कर लिया है? आपने हमें क्यों नहीं बोलने दिया? अध्यक्ष जी, यह पक्ष बिल्कुल ठीक नहीं है. ये युवा-छात्र हम सभी के हैं. हम सभी उनके लिए लड़ रहे हैं.”
नीट मामले पर अखिलेश ने कहा, “यह मामला कांग्रेस, Samajwadi Party या भाजपा का नहीं है, बल्कि यह नौजवानों और छात्रों का है. अगर छात्रों की नहीं सुनी जाएगी तो हम सड़कों पर आएंगे.”
सपा प्रमुख ने विरोध प्रदर्शनों से निपटने के Government के तरीके की आलोचना की और आरोप लगाया कि प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया गया. उन्होंने कहा, “Government ने छात्रों के साथ जैसा बर्ताव किया, उनके हाथ-सिर तोड़े गए, उनके कपड़े फाड़े गए. क्या आप (Government) हमारी बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?”
Prime Minister आवास के पास विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “मैं और राहुल गांधी थे, हम मजबूरी में Prime Minister के आवास पर गए. अगर Government यहां (सदन) में सुन बात सुन लेती तो हम लोग वहां नहीं जाते.”
उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के लिए Government बाहर बोल सकती है, सदन में क्यों नहीं बोल सकती है.
इससे पहले, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सदन में नीट का विषय उठाया और व्यापक चर्चा की मांग की. इस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि Government इस मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है.
स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “सभी पक्षों की राय आ चुकी है. आप (Samajwadi Party) भी चर्चा चाहते हैं, वे (कांग्रेस) भी चर्चा चाहते हैं और Government भी चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन इस तरह सदन की गैलरी में खड़े होकर चर्चा नहीं हो सकती.” इसके बाद Lok Sabha की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
–
डीसीएच/
Skip to content