
Lucknow, 19 मई . उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में नमाज को लेकर दिया गया एक बयान अब चर्चा का विषय बन गया है. रॉबर्ट्सगंज से भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि “जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा.”
भाजपा विधायक ने साफ कहा कि किसी को भी सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि नमाज मस्जिद में पढ़नी चाहिए, सार्वजनिक सड़कों को जाम करके नहीं.
दरअसल, यह बयान उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रैफिक बाधित करने वाली किसी भी धार्मिक गतिविधि को सड़क पर अनुमति नहीं दी जाएगी.
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए भूपेश चौबे ने कहा, “मस्जिद में नमाज पढ़िए, सड़क जाम करने के लिए कैसे बैठ सकते हैं? Chief Minister योगी आदित्यनाथ का फैसला बिल्कुल सही है.”
उन्होंने आगे कहा कि पहले लोग मस्जिदों के बजाय सड़कों पर नमाज पढ़ने के लिए बैठ जाते थे, लेकिन जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की Government और केंद्र में Prime Minister Narendra Modi की Government आई है, तब से इस स्थिति में सुधार देखने को मिला है.
भूपेश चौबे ने दावा किया कि धीरे-धीरे सड़क पर नमाज पढ़ने की यह परंपरा समाप्त हो रही है. उनके मुताबिक, Government कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है और सार्वजनिक स्थानों को आम लोगों की सुविधा के लिए खाली रखना जरूरी है.
बता दें कि 18 मई को Lucknow में आयोजित एक मीडिया कार्यक्रम में Chief Minister योगी ने सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि उनकी Government किसी भी ऐसी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं देगी, जिससे ट्रैफिक बाधित हो.
Chief Minister ने यह भी कहा था कि कानून सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होता है और सार्वजनिक सड़कें यात्रियों, रोजमर्रा के कामकाजी लोगों और आपातकालीन सेवाओं के लिए खुली रहनी चाहिए.
–
डीकेपी
Skip to content