
New Delhi, 26 जून . विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर पुरुष और महिला खिलाड़ी का सपना खिताब जीतना होता है. इस बार महिला एकल में जीत की प्रबल दावेदार आर्यना सबालेंका और इगा स्विएटेक हैं, तो पुरुष एकल का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार में जानिक सिनर, नोवाक जोकोविच का नाम प्रमुख है. विंबलडन का इतिहास बहुत पुराना है. 1968 से ओपन एरा की शुरुआत हुई थी. आइए जानते हैं कि ओपन एरा शुरू होने के बाद किस खिलाड़ी ने सबसे कम उम्र में विंबलडन का खिताब जीता है.
विंबलडन में ओपन एरा शुरू होने के बाद पुरुष एकल का खिताब सबसे कम उम्र में जर्मनी के बोरिस बेकर ने जीता था. बेकर ने 1985 में 17 साल, 227 दिन की उम्र में विंबलडन का खिताब जीता था. वह ओपन एरा में इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम को जीतने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं. बेकर ने 18 साल, 7 महीने की उम्र में 1986 में भी विंबलडन का खिताब जीता था.
बेकर ने अपने पेशेवर करियर में 6 ग्रैंड स्लैम जीते थे. बेकर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन (1991, 1996), विंबलडन (1985, 1986 और 1989), और यूएस ओपन (1989) जीता था. वह अपने करियर में कभी भी फ्रेंच ओपन नहीं जीत सके. इस वजह से उनका करियर ग्रैंड स्लैम पूरा नहीं हो सका.
वहीं, ओपन एरा में महिला एकल विंबलडन का खिताब जीतने वाली सबसे युवा महिला का रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के नाम है. हिंगिस ने 16 साल, 278 दिन की उम्र में 1997 में विंबलडन जीता था. दूसरी सबसे युवा महिला रूस की मारिया शारापोवा हैं. शारापोवा ने 2004 में 17 साल, 2 महीने की उम्र में खिताब जीता था.
मार्टिना हिंगिस ने करियर में पांच एकल ग्रैंड स्लैम जीते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन (1997, 1998, 1999), विंबलडन (1997) और यूएस ओपन (1997) जीता है. डबल्स में हिगिंस का रिकॉर्ड बेहतरीन है. उन्होंने 13 खिताब जीते हैं. इसमें चारों ग्रैंड स्लैम शामिल हैं. सर्वाधिक 5 बार उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है.
–
पीएके
Skip to content