
Patna, 18 अगस्त . राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने Tuesday को कहा कि छात्रों पर गोली चलाने के मामले में Government को स्पष्ट करना होगा कि एके-47 से फायरिंग का आदेश किसने दिया था. उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 19 अगस्त को राजभवन मार्च किया जाएगा.
Patna में प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि कई दिनों से Government और प्रशासन से पूछा जा रहा है कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसके कहने पर दिया गया, लेकिन Chief Minister और बड़े अधिकारियों की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलनों में कई जगह छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग हुई तथा सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने कहा कि सीवान के तीन छात्रों को गोली लगी थी और वे उनसे मुलाकात कर चुके हैं. उनका आरोप है कि Police ने बेवजह फायरिंग की. उन्होंने कहा कि संसद में Union Minister किरण रिजिजू ने गोली नहीं चलाए जाने की बात कही थी, जबकि Supreme Court में बिहार Government के हलफनामे में फायरिंग की बात सामने आई है. तेजस्वी ने इसे लेकर Government से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.
उन्होंने कहा कि बिहार Police Chief Minister और गृह मंत्री के अधीन है, लेकिन न तो Chief Minister और न ही गृह मंत्री सम्राट चौधरी घायल छात्रों से मिलने गए. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एक सिपाही को निलंबित कर मामले को खत्म करने की कोशिश की गई, जबकि एके-47 जैसे हथियार के आवंटन और इस्तेमाल की पूरी कमांड चेन की जांच होनी चाहिए.
तेजस्वी ने कहा कि उनकी मांग है कि फायरिंग की न्यायिक जांच हो, दोषी अधिकारियों को निलंबित किया जाए और यह सार्वजनिक किया जाए कि कितने राउंड गोलियां चलीं तथा कितने कारतूस जारी किए गए थे. उन्होंने पूछा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान एके-47 के इस्तेमाल की अनुमति थी या नहीं और संबंधित Police अधीक्षक पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई.
नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर भी Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैट्रिक, इंटर, बीपीएससी समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं होती. उन्होंने आरोप लगाया कि Government युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और रोजगार के वादे पूरे नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि 19 अगस्त का राजभवन मार्च पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होगा. मार्च राजद कार्यालय से शुरू होकर इनकम टैक्स और बेली रोड होते हुए राजभवन पहुंचेगा.
उन्होंने आरोप लगाया कि मार्च से पहले छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है और Patna कॉलेज के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष सुदर्शन को भी Police ने उठा लिया है. तेजस्वी ने युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि बिहार देश का सबसे युवा प्रदेश है और युवाओं को शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चाहिए. उन्होंने कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि राजभवन मार्च में शामिल होना सभी के लिए खुला है और जो लोग छात्रों की न्यायसंगत मांगों का समर्थन करते हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content