
Mumbai , 2 जुलाई . दिवंगत Actor राजकुमार अपनी दमदार आवाज, शाही और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे. उनके बारे में कई मशहूर किस्से हैं, जिनमें एक किस्सा Actor गोविंदा से जुड़ा हुआ है. दरअसल, गोविंदा ने उन्हें एक शर्ट गिफ्ट की थी, जिसे उन्होंने बाद में रूमाल बनवा लिया था.
राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (अब Pakistan में है) में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था. उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था. वे बचपन से ही साधारण जीवन जीते थे और बाद में काम की तलाश में Mumbai आ गए. फिल्मों में आने से पहले वे Mumbai Police में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे. उनकी पहचान एक सख्त और ईमानदार Police अफसर की थी, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मी दुनिया की ओर ले गई.
कहा जाता है कि एक बार फिल्म निर्माता बलदेव दुबे किसी काम से Police स्टेशन आए थे, जहां उनकी मुलाकात राजकुमार से हुई. उनकी बातचीत और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर उन्होंने राजकुमार को अपनी फिल्म ‘शाही बाजार’ में काम करने का ऑफर दिया. राजकुमार पहले से ही अभिनय की दुनिया में आना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तुरंत नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्मी करियर शुरू कर दिया.
साल 1952 में उनकी पहली फिल्म ‘रंगीली’ रिलीज हुई. शुरुआत में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. इसके बाद उन्होंने ‘मदर इंडिया’, ‘पाकीजा’, ‘वक्त’, ‘हीर रांझा’, ‘सौदागर’ और ‘तिरंगा’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया. धीरे-धीरे वे हिंदी सिनेमा के सबसे मजबूत कलाकारों में शामिल हो गए. अपने करियर में उन्होंने लगभग 70 फिल्मों में अभिनय किया.
उनके जीवन का एक सबसे मशहूर किस्सा Actor गोविंदा से जुड़ा है. फिल्म ‘जंगबाज’ की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने राजकुमार को एक खूबसूरत शर्ट गिफ्ट की थी. गोविंदा को उम्मीद थी कि राजकुमार उसे पहनेंगे, लेकिन कुछ दिनों बाद जब वे सेट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वही शर्ट काटकर रूमाल बना दिया गया है. यह देखकर गोविंदा हैरान रह गए.
अपने लंबे करियर में उन्होंने कई पुरस्कार भी हासिल किए. उन्हें फिल्म ‘दिल एक मंदिर’ और ‘वक्त’ जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, उन्हें उनकी दमदार भूमिकाओं और अभिनय के लिए हमेशा सराहा गया.
राजकुमार अपने जीवन के अंतिम वर्षों में गले के कैंसर से जूझ रहे थे. इस बीमारी का उनकी आवाज पर भी असर पड़ा. 3 जुलाई 1996 को 69 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया.
–
पीके/एबीएम
Skip to content