
New Delhi, 26 मई . देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी केंद्र Government पर हमलावर है और आरोप लगा रही है कि Government महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम है.
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने से बात करते हुए कहा, “बहुत पहले ही कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने मांग की थी कि इन संकटों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए. लेकिन Government का जवाब सिर्फ ‘सब चंगा है’ रहा. अब हर दिन पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ रही हैं. यह केवल ईंधन की महंगाई नहीं है, बल्कि इससे खाद्य क्षेत्र, कृषि, मछली पालन, होटल और परिवहन जैसा हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है. Government के पास किसी भी समस्या का कोई ठोस समाधान या योजना नहीं है. वे विपक्षी दलों से चर्चा भी नहीं करते. संसद सत्र में भी इस मुद्दे पर बहस नहीं हुई. अब हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गए हैं.”
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मुक्तसर साहिब से कहा, “आज जनता वोट डालने जा रही है तो सिर्फ एक संदेश देने के लिए कि हालात बहुत खराब हो गए हैं. आम लोगों की कमर महंगाई ने तोड़ दी है. उनके पास गाड़ी चलाने और ईंधन भरने के पैसे नहीं बचे हैं. Government की नीतियों ने आम आदमी की जिंदगी बेहाल कर दी है.”
कांग्रेस वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद ने कहा, “महंगाई आसमान छू रही है. भाजपा Government इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. देश के शीर्ष पद पर बैठे लोग हर दो-तीन दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रहे हैं. Government चर्चा से भाग रही है और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है.”
कांग्रेस का आरोप है कि मध्य-पूर्व संकट का हवाला देकर Government आम जनता पर बोझ डाल रही है. पार्टी ने मांग की है कि केंद्र Government तुरंत कीमतों में राहत दे और संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करे.
–
एससीएच/एएस
Skip to content