‘द अलायंस’ में कुशाल टंडन ने किया एक्स-गर्लफ्रेंड का जिक्र, तो जैद दरबार ने दिखाई समझदारी

Mumbai , 14 जुलाई . Actor कुशाल टंडन इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलाइंस’ को लेकर चर्चा में हैं. शो के दौरान उन्होंने सह-प्रतियोगी सोहेल खान से बातचीत में इशारों-इशारों में अपने एक पूर्व रिश्ते का जिक्र किया.

हालांकि, कुशाल ने बातचीत के दौरान गौहर खान का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि वह एक समय एक लड़की से बहुत प्यार करते थे और अब उस लड़की की शादी जैद दरबार से हो चुकी है.

इस पर जैद दरबार ने संयमित प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें हमेशा कुशाल के बारे में बताया है.

कुशाल टंडन और Actress गौहर खान के रिश्ते की चर्चा पहले भी होती रही है. दोनों की नजदीकियां वर्ष 2013 में प्रसारित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ के दौरान बढ़ी थीं. इसके बाद दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन वर्ष 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया. बाद में गौहर खान ने दिसंबर 2020 में जैद दरबार से शादी कर ली.

रियलिटी शो ‘द अलाइंस’ में कुशाल और जैद दोनों प्रतिभागी हैं. शो के दौरान जैद ने कुशाल से सिगरेट मांगी, जिस पर कुशाल ने हंसते हुए कहा, “तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं.”

social media पर कई यूजर्स ने इस टिप्पणी को गौहर खान की ओर इशारा माना, जिन्हें कुशाल पहले डेट कर चुके थे. इसके बाद social media पर कुशाल की आलोचना हुई, वहीं कुछ यूजर्स ने जैद दरबार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए.

विवाद के बीच गौहर खान ने social media पर अपने पति जैद दरबार का समर्थन किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें ‘जीरो इनसिक्योरिटीज’ वाले अपने पति पर गर्व है. उन्होंने यह भी कहा कि हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता और समझदार लोग बेहतर तरीके से परिस्थितियों को संभालना जानते हैं.

एनएस/एएस