सीएम योगी ने बुलाया तो दौड़कर मंच पर पहुंचीं महिलाएं, भेंट किया हाथ से बनाया गया चित्र

गाजीपुर, 30 जुलाई . Chief Minister योगी आदित्यनाथ का तुलिका के जरिए हाथ से बनाया गया चित्र लेकर दो महिलाएं जनसभा स्थल पर खड़ी थीं. भाषण के दौरान सीएम योगी ने इन्हें देखा और अपना भाषण समाप्त करने के उपरांत उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से दोनों महिलाओं को मंच पर लेकर आने को कहा.

यह देखकर दोनों महिलाएं दौड़कर मंच पर पहुंच गईं. उन्होंने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की. Chief Minister ने दोनों की प्रशंसा की और हालचाल पूछते हुए इन्हें आशीर्वाद भी दिया.

सीएम योगी ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया, उन्हें खिलौने भी दिए. इस दौरान गाजीपुर के विकास पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई. उन्होंने यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया.

इन लोगों को मिला सम्मान

अनिमेष राय : Chief Minister बाल सेवा योजना : लैपटॉप

सुंदरी : Chief Minister कन्या सुमंगला योजना के तहत 7 हजार का चेक व प्रमाण पत्र

आशुतोष पांडेय : (बेसिक शिक्षा विभाग) Chief Minister शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड

वंदना यादव : (माध्यमिक शिक्षा विभाग) Chief Minister शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड

दिवाकर सिंह : (उच्च शिक्षा विभाग) Chief Minister शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड

अंचलानंद राय : Prime Minister सूर्यघर योजना के तहत 1.08 लाख का चेक

मनोरमा देवी : लखपति दीदी योजना के तहत प्रमाण पत्र

मधुबाला भारती : 877 रिवाल्विंग फंड व 819 सामुदायिक निवेश निधि के तहत 14.91 करोड़ से अधिक की धनराशि का चेक

सोमारी : Chief Minister आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र

पूनम देवी : Chief Minister आवास योजना (शहरी) के तहत अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र

पुष्पा देवी : Chief Minister कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख का चेक

नितेश राय : फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 32 लाख का चेक

कंचन यादव : शौचालय के लिए स्वीकृति पत्र.

डीकेपी/