
गुरदासपुर, 22 अप्रैल . पंजाब में गेहूं खरीद का सीजन रफ्तार पकड़ चुका है और राज्य Government इस पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है. इसी क्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गुरदासपुर की अनाज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
उन्होंने से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में गेहूं की खरीद रोजाना तेज हो रही है और Government हर स्तर पर इसकी निगरानी कर रही है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
उन्होंने यह भी बताया कि Chief Minister भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य Government किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. निरीक्षण के दौरान कटारूचक्क ने कहा कि गुरदासपुर के बाद वह अन्य मंडियों का भी दौरा करेंगे, जिससे खरीद प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.
उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए बनाए गए मैकेनिज्म की लगातार समीक्षा की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पूरा सीजन सुचारू रूप से चले. उनके अनुसार, बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं और अब तक राज्य की मंडियों में लगभग 61 लाख मीट्रिक टन गेहूं आ चुकी है, जिसमें से करीब 57 लाख मीट्रिक टन की खरीद पूरी हो चुकी है.
मंत्री ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत किसानों को भुगतान भी तेज गति से किया जा रहा है. अब तक 7,109 करोड़ रुपए की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है, जिससे किसानों में संतोष का माहौल है. उन्होंने कहा कि किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेचकर संतुष्टि के साथ मंडियों से लौट रहे हैं, जो Government की नीतियों की सफलता को दर्शाता है.
कटारूचक्क ने दोहराया कि Chief Minister भगवंत मान का किसानों से स्पष्ट वादा है कि मंडियों से एक-एक दाना उठाया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन और पार्टी के पदाधिकारी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित रहे. साथ ही, केंद्र Government द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी राज्य Government पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
उन्होंने पिछले चार वर्षों के ट्रैक रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब Government ने हर बार गेहूं खरीद के सीजन को सफलतापूर्वक संचालित किया है और इस बार भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content