‘जो बात बतौर सीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे बोली, वो आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं कही’, सुभाष घई ने साझा किया बेहद खास किस्सा

New Delhi, 19 अगस्त . Bollywood के शोमैन सुभाष घई ने Prime Minister Narendra Modi से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने एक मुलाकात के बारे में बताया, जब Gujarat के तत्कालीन Chief Minister Narendra Modi से उनकी बातचीत हुई. यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता भर नहीं थी, बल्कि, इसने सुभाष घई की यादों में एक शानदार शख्सियत के रूप में पीएम Narendra Modi को हमेशा के लिए दर्ज कर दिया.

इससे जुड़ा वीडियो social media प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘मोदी स्टोरी’ अकाउंट से साझा किया गया. इसमें 2009 की उस घटना का जिक्र है, जब फिल्म निर्माता सुभाष गई अपने प्रोजेक्ट ‘व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल’ को लेकर Gujarat के तत्कालीन Chief Minister Narendra Modi से मिलने गए थे.

इस बेहद खास वीडियो में मशूहर डायरेक्टर सुभाष घई उस घटना को याद करते हैं, जब वह तत्कालीन Chief Minister Narendra Modi से मुलाकात करने Gujarat गए थे.

सुभाष घई बताते हैं कि जब मैं 2009 में Gujarat गया तो सबसे पहले उनके सचिवालय पहुंचा. वहां मुझे बताया गया कि वह (तत्कालीन Chief Minister Narendra Modi) तो आज Mumbai में हैं. सचिव ने तुरंत Chief Minister को फोन मिलाया और मेरे यहां (Gujarat) होने की जानकारी उनको दी, तो उन्होंने कहा कि सुभाष घई को बोलिए कि आज रात को रुक जाएं और अगली सुबह आकर मेरे घर पर नाश्ता कर लें.

सुभाष घई ने वीडियो में आगे बताया कि दूसरे दिन मेरी उनसे नाश्ते पर मुलाकात हुई. मैंने उनको प्रेजेंटेशन दिया. प्रेजेंटेशन के दौरान मैंने उन्हें बताया कि भारतीय संस्कृति को विद्या में किस तरह से लाया जा सकता है, क्योंकि जब तक कलात्मक दृष्टि से शिक्षा नहीं होगी, तब तक हमारे बच्चों का शिक्षा में विकास नहीं हो सकता. चाहे वो Gujarat की संस्कृति हो, बंगाल की हो या फिर पंजाब की. यह सिनेमा के माध्यम से हो सकता है. उनको मेरे विचार और प्रेजेंटेशन बहुत अच्छे लगे तो उन्होंने मुझसे पूछा कि आपको क्या चाहिए? तो, मैंने बोला कि मुझे एयरपोर्ट के आसपास एक जमीन चाहिए, जहां मेरे टीचर भी आराम से आ सकें.

उन्होंने तुरंत बोला कि मैंने अपने सचिवों को कह दिया है, आपको बड़ोदा तक या यहां तक हाइवे पर जहां भी जमीन अच्छी लगे, आप चुन लीजिए. हम चाहते हैं कि Ahmedabad में ‘व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल’ खुले.

उन्होंने कहा कि अगर मेरे सेक्रेटरी कुछ गड़बड़ करें या थोड़ा भी लेट करें तो आप मुझे सीधा फोन करें. तब, मैंने कहा कि ये बहुत सीनियर अधिकारी हैं, तो उन्होंने कहा कि इनके पास काम बहुत है और ये बहुत व्यस्त रहते हैं, लेकिन आपने जो मुझे दिखाया है, उसका महत्व मैं ही समझ सकता हूं. मैं चाहता हूं, ये यहां पर बने.

सुभाष घई कहते हैं कि बतौर Chief Minister Narendra Modi ने जो बात मुझे कही, वो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि ये बात मुझे आज तक किसी Chief Minister ने नहीं कही.

एमएस/एबीएम