बेहतर इंसान बनने के लिए किस चीज का नशा होन चाहिए, टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम ने यूथ को दिया संदेश

New Delhi, 9 अगस्त . India Government द्वारा देश के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए हर Sunday को संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया जाता है. फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाई जा रही इस खास मुहिम के 85वें संस्करण की थीम ‘नशा मुक्त भारत’ रखी गई. संडे ऑन साइकिल के इस संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया, जिसमें भारतीय Actor सिद्धार्थ निगम, इंटरनेशनल स्क्वैश खिलाड़ी गुरवीर सिंह, फिट इंडिया एम्बेसडर नरेंदर कुमार और मीनल पाठक ने हिस्सा लिया.

संडे ऑन साइकिल के 85वें संस्करण में शामिल होने को टीवी Actor सिद्धार्थ निगम ने अपने लिए शानदार अनुभव बताया. सिद्धार्थ ने कहा कि वह आगे भी जब भी मौका मिलेगा इस खास मुहिम से हर बार जुड़ना चाहेंगे. पत्रकारों संग बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “आज की थीम ‘नशा मुक्त भारत’ थी. मैं ईमानदारी से यही कहना चाहूंगा कि अगर आपको किसी चीज का नशा करना है, तो आप सफलता का नशा कीजिए.”

सिद्धार्थ ने कहा, “जिम्नास्ट होने के नाते मैंने एक चीज सीखी है कि आपका जो शरीर है, वो आपकी संपत्ति है. यह कोई बैंक बैलेंस नहीं है, जिसको आप किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं. आपका ही शरीर है और मरते दम तक आपका ही रहेगा तो इसका ख्याल रखिए और यह आपकी जिम्मेदारी है. मुझे नहीं लगता है कि नशा आपको बेहतर इंसान बनाता है. अगर बेहतर इंसान बनना है, तो नशा मेहनत, काम और अपने लक्ष्य का कीजिए.”

फिट इंडिया चैंपियन मीनल पाठक ने कहा कि नशा आपको सिर्फ कुछ समय के लिए राहत देता है, जबकि फिटनेस आपके साथ हमेशा रहती है. उन्होंने कहा, “फिटनेस जीवन भर के लिए जिस तरह से आपका अनुशासन और समर्पण बनाती है, वैसा और कोई भी चीज नहीं कर सकती है. अगर आप बेहतर India बनाना चाहते हैं तो उसका फाउंडेशन हमारे युवा हैं. यही युवा अगर फिटनेस और अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित हो जाएं तो उससे बड़ी बात क्या होगी.”

इंटरनेशनल स्क्वैश खिलाड़ी गुरवीर सिंह ने भी इस खास मुहिम की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि देश के काफी युवा नशा की तरफ जा रहे हैं और उसके देखते हुए फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने और हर दिन 30 मिनट अपने शरीर को देने के लिए प्रेरित करने की यह मुहिम काफी अच्छी है.

एसएम/