पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

कोलकाता, 4 मई . पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है. भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी Government बनाएगी और टीएमसी का किला ध्वस्त होकर रहेगा. वहीं, प्रदेश में भाजपा को शुरुआती रुझानों में मिल रही बढ़त पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की.

समाचार एजेंसी से बातचीत में महिलाओं ने Prime Minister Narendra Modi की तारीफ की और कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से केंद्र Government महिलाओं के हित के लिए काम कर रही है. सूबे के विकास को प्राथमिकता दे रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार भाजपा की Government बनकर रहेगी.

स्टेट काउंसिल मेंबर माया मुखर्जी ने कहा कि आज की तारीख में हमारा प्रदेश भगवामय हो चुका है और इसे लेकर हमें खुशी है. यह दुख की बात है कि प्रदेश की Chief Minister एक महिला है. इसके बावजूद प्रदेश में महिलाएं महफूज नहीं हैं. यह दुर्भाग्य की बात है कि ममता बनर्जी की आंखों में महिलाओं को लेकर कोई सम्मान नहीं है. ऐसी स्थिति में ममता बनर्जी को यहां पर रहने का कोई हक नहीं है. हमारा देश धीरे-धीरे भगवामय हो रहा है. इस बात को लेकर हमें खुशी है. हम अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकते हैं.

इसके अलावा, उन्होंने Prime Minister मोदी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि हमें Narendra Modi जैसे Prime Minister मिले हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके जैसा कोई Prime Minister हमें पहले कभी मिला था और ना ही कभी आगे मिलेगा. Prime Minister ने हमारे देश को विश्व में एक नई पहचान दी है.

वहीं, एक अन्य महिला पंपा दत्ता चौधरी ने भी पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों को लेकर Prime Minister Narendra Modi की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में Prime Minister से मिली हिम्मत और सीख की वजह से हमें ममता बनर्जी के गढ़ को डिगाने में सफल हो पाए हैं. पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुआ है, उसका जवाब हमने दिया है. आज की तारीख में हमारे राज्य में महिलाओं की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं. अगर वो निकल भी पा रही हैं, तो वो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती. ऐसी स्थिति में अगर आज की तारीख में हमारा प्रदेश भगवामय हो रहा है, तो यह हमारे लिए खुशी का दिन होना चाहिए.

मौसमी घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही शुरुआती बढ़त को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आज की तारीख में प्रदेश में पूरा कचरा साफ हो रहा है. इसके लिए मैं Prime Minister मोदी और सुवेंदु अधिकारी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं. उन्होंने ही हमारे राज्य को सुंदर बनाया है. यह कहना गलत नहीं होगा कि वह हमारे लिए भगवान हैं. उन्हीं स्वागत के लिए आज हम यहां पर आए हैं.

एक अन्य महिला सविता चक्रवर्ती ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आरजीकर प्रकरण में न्याय नहीं मिला. इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि ममता दीदी खुद के प्रदेश की महिलाओं को आठ बजे के घर से बाहर नहीं निकलने का सुझाव दे रही हैं. क्या इस तरह के सुझाव को स्वीकार किया जा सकता है, वह भी आज दौर में जब लड़का-लड़की मिलकर दोनों मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं. हमें पूरा विश्वास है कि अब Prime Minister Narendra Modi के आगमन के बाद हमारा बंगाल भी सोनार बंगला बनेगा.

एसएचके/एएस