
कोलकाता, 23 जुलाई . पश्चिम बंगाल की Police ने हावड़ा नगर निगम (हावड़ा म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन) के एक अधिकारी (लॉ ऑफिसर) और एक एनजीओ पदाधिकारी को हावड़ा शहर के होटल मालिकों, निजी अस्पताल संचालकों और रियल एस्टेट कारोबारियों से लाखों रुपए की कथित उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
गोलाबाड़ी थाने की Police ने उस एनजीओ के प्रमुख को भी गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर लॉ ऑफिसर की मदद कर रहा था. Police दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस उगाही के मामले में नगर निगम का कोई और अधिकारी शामिल था या नहीं.
Police के अनुसार, हावड़ा स्टेशन परिसर में स्थित दो प्रसिद्ध होटलों के मालिक आशीष कपूर ने 20 जुलाई को गोलाबाड़ी थाने में हावड़ा नगर निगम के लॉ ऑफिसर और उसके सहयोगी एनजीओ पदाधिकारी के खिलाफ उगाही की शिकायत दर्ज कराई थी.
शिकायत के आधार पर Police ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. होटल कारोबारी आशीष कपूर ने बताया कि 18 जुलाई को एनजीओ संचालक रमेश जायसवाल उनके पास आया और कहा कि उनके होटल की इमारतें अवैध हैं तथा नगर निगम उन्हें गिरा सकता है.
शिकायत के मुताबिक, रमेश जायसवाल ने कहा कि यदि वह नगर निगम के लॉ ऑफिसर सुदर्शन जायसवाल के माध्यम से 50 लाख रुपए दे दें, तो मामला निपटा दिया जाएगा और कोई कार्रवाई नहीं होगी.
आशीष कपूर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो अगले दिन रमेश जायसवाल फिर आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद 20 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर Police ने जांच शुरू की और Wednesday को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
जांच अधिकारियों को शक है कि दोनों आरोपी करीब 10 साल से इसी तरह का उगाही का गिरोह चला रहे थे.
Police के अनुसार, दोनों कथित तौर पर होटल मालिकों, निजी अस्पताल संचालकों और रियल एस्टेट कारोबारियों को अवैध निर्माण या अन्य कथित अनियमितताओं के नाम पर नगर निगम की कार्रवाई का डर दिखाते थे. फिर कार्रवाई रुकवाने के बदले उनसे मोटी रकम की मांग करते थे.
फिलहाल, Police दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि इस कथित उगाही नेटवर्क में हावड़ा नगर निगम का कोई अन्य अधिकारी भी शामिल था या नहीं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content