
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपने कारोबार में वृद्धि हेतु सफलता के योग बन सकते है. इस हफ्ते परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा तथा भाइयों और बहनों से प्रेम भाव में इजाफा होगा. इस सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगों को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती है. नौकरी वर्ग के जातकों पर कार्य का भार बढ़ सकता है. स्वभाव में उग्रता तथा क्रोध बढ़ सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सर्दी जुकाम परेशानी दे सकते हैं.
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिल सकती है. इस हफ्ते मनोरंजन की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है. हफ्ते के मध्य भाग में मन कुछ दुविधापूर्ण स्थिति में बना रहेगा. सुखों में बढ़ोतरी होगी. जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत का ध्यान रखें, छोटी मोटी तकलीफ हो सकती है.
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का जीवन सुखद व्यतीत होगा. लोगों के साथ आपसी मनमुटाव खत्म हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके लिए लाभ देने वाली रहेगी. इस हफ्ते धन सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है. नौकरीपेशा वर्ग के लिए हफ्ता अच्छा बना हुआ है. संतान पक्ष से प्रेम भाव बढ़ेगा. अहंकार तथा आलस्य से दूर रहें.
कर्क लग्नराशि :इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अच्छे फल प्राप्त होने की संभावना रहेगी. आपके प्रयास इस हफ्ते आपको सफलता दे सकते हैं. व्यापार में वृद्धि होगी. आय प्राप्ति के नए मार्ग मिल सकते हैं. इस हफ्ते आपको प्रॉपर्टी से किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है. नया घर खरीदने का मन बना सकते है. वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती है. किसी एलर्जी के कारण सेहत समस्या हो सकती है.
सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कार्यों तथा सेहत को लेकर कुछ परेशानी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. धन संबंधी मामलों में इस हफ्ते आपको लाभ मिल सकता है. संतान के साथ कुछ मतभेद संभव है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे उनकी सेहत का ध्यान रखें. छात्र वर्ग को इस हफ्ते अधिक परिश्रम लाभ दिला सकता है.
कन्या लग्नराशि: इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की मानसिक चिंताए कम होंगी. धन के लिहाज से हफ्ता अच्छा व्यतीत होगा. कई मार्गों से धन प्राप्ति होने की सम्भावना रहेगी. पिता ,बड़े भाई तथा संतान के साथ किसी मामले पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. कई मामलों में भाग्य आपके लिए मददगार बना रहेगा. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा. इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी.
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को अच्छी मात्रा में धन का आगमन प्रसन्नता दे सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी. सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों को कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है. सेहत का ध्यान रखें, पेट के रोग परेशानी दे सकते हैं. इस हफ्ते आस पास की यात्रा के योग बन सकते हैं. इस हफ्ते पिता तथा अधिकारी वर्ग से वार्तालाप के समय क्रोध तथा अहम से दूर रहें.
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यों में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे. यह हफ्ता नौकरी तथा व्यापारिक वर्ग के जातकों के लिए कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है. धन सम्बन्धी मामलों में यह हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. इस हफ्ते मित्रों तथा सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. सेहत सम्बन्धी समस्याएं दूर हो सकती है. आलस्य तथा क्रोध से अपने आप को दूर रखें.
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ शारीरिक तथा मानसिक तकलीफ हो सकती है. पारिवारिक सदस्यों तथा रिश्तेदारों के साथ बातचीत के दौरान वाणी पर संयम बनाये रखें. कार्यक्षेत्र में आपके लिए समय अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते कोई लाभ तथा उपहार की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी. भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. संतान से लाभ मिलेगा.
मकर लग्नराशि :इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार में लाभ तथा सफलता मिलने के योग रहेंगे. पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है. इस हफ्ते सेहत सम्बन्धी कोई तकलीफ आपको परेशान कर सकती है. धन खर्च की अधिकता बनी रह सकती है. संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा. प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है. रुका धन मिल सकता है.
कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ की प्राप्ति मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं. सेहत के लिहाज से हफ्ता थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा. वाहन इत्यादि चलाते समय सतर्कता बरतें. इस हफ्ते आप कार्यों को लेकर अधिक व्यस्त बने रहेंगे. कार्यों के दबाव के चलते मानसिक तनाव बना रह सकता है. संतान से कष्ट मिल सकता है. छात्रों को दिक्कत मिल सकती है.
मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है. इस हफ्ते व्यर्थ के कार्यों में मन अधिक लगेगा. निजी व्यापार करने वालों के लिए हफ्ता अच्छा साबित होगा. धन लाभ होने से संचय धन में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बढ़ सकता है. कुछ जातक शादी के निर्णय को लेकर घर पर चर्चा कर सकते है. अपनी तथा संतान की सेहत का ध्यान रखेंं.
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)
प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष
मोबाइल नं: 91-6261231618
मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.जीमेल.कॉम
–
एएस/
Skip to content