साप्ताहिक राशिफल 25 मई से 31 मई 2026 तक

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेगे. विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेंगा. इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलने से कोई रुका कार्य आगे बढ़ सकता है. धन की स्थिति में सुधार होगा. व्यापार और नौकरी में मनवांछित फल प्राप्त हो सकते है. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा तथा तनाव से अपने आप को दूर रखें.

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक को भाग्य का साथ बना रहने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होगा. विरोधी आपसे डरेंगे. नौकरी कर रहें जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा व्यापारी वर्ग को व्यापार में मुनाफा प्राप्त हो सकता है. हफ्ते के कुछ दिन व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है जो कि आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर सकती है. विद्यार्थी वर्ग द्वारा दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है.

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक अपनी पिछली की हुई कुछ गलतियों पर मनन करेंगे तथा उनको सुधारने का प्रयास करेंंगे. सरकारी कार्यो में सफलता के योग है. किसी कार्य के होने से आपको प्रशंसा मिल सकती है. पारिवारिक जीवन ख़ुशी से व्यतीत होगा. धन को लेकर हो रही परेशानी समाप्त होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र से सम्बंधित यात्रा लाभदायक होगी. तनाव से बचें.

कर्क लग्नराशि :इस सप्ताह कर्क राशि के जातक को शुरुआती दिनों में मानसिक तथा शारीरिक तकलीफ हो सकती है. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेंगा. आप दिमाग से लाभ अर्जित कर सकते हैं. मन में चल रही उथल-पुथल भी इस हफ्ते समाप्त होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता के योग रहेंंगे. व्यापार में कुछ नया कर सकते हैं. माता और मकान से लाभ संभव हो सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने के योग रहेंंगे. सेहत का ध्यान रखें.

सिंह लग्नराशि: इस सप्ताह सिंह राशि के जातक को धन सम्बन्धी दिक्क़ते परेशान कर सकती है. कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई शुभ समाचार इस हफ्ते आपको मिल सकता है. आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेंगा. हफ्ते के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. ध्यान रखें. फिर भाग्य का साथ मिलेगा. व्यर्थ का खर्च भी हो सकता है. या किसी की बीमारी पर भी खर्च हो सकता है. नौकरीपेशा लोग कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं.

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक को शुरूआती दिनों में कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई परेशानी मिल सकती है. धन लाभ के योग बने रहेंगे. धन तथा व्यापार से सम्बंधित प्रयासों का परिणाम सफल हो सकता है. लाभ के द्वार खुले रहेंंगे. सरकारी कार्यो मै चल रही परेशानी समाप्त होगी. दौड़ भाग के कारण शरीर में थकावट हो सकती है. पेट से सम्बंधित कोई विकार रह सकता है. धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. संतान की और से परेशानी रह सकती है.

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातक के मन में चल रही नकारात्मक सोच सकारात्मक हो जाएगी. नौकरीपेशा वर्ग को तरक्की मिल सकती है तथा व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य में दिमाग लगा सकते है. तथा नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेंगा. नौकरी की तलाश में भटक रहें जातकों को अच्छा ऑफर मिल सकता है. आखों तथा नसों से सम्बंधित कोई परेशानी रह सकती है. रुका धन प्राप्त हो सकता है.

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक को आय में वृद्धि के लिए नए नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं. मन बहुत प्रसन्न रहेगा. नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित क्षेत्रों में लाभ और तरक्की के योग बने रहेंगे तथा किसी के साथ विचारविमर्श करके उस पर अमल भी कर सकते है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें शारीरिक थकावट से परेशान हो सकते है.दैनिक बोलचाल की भाषा पर ध्यान रखें किसी से अपशब्द न बोले.

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातक के चले आ रहें तनाव समाप्त होंगे परिवार के साथ समय व्यतीत करेंंगे. पूजापाठ में रूचि बढ़ सकती है. व्यापारिक लाभ प्राप्ति के योग बने रहेंंगे. तथा धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते है. शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरी कर रहें जातको को प्रमोशन मिलने के अच्छे संकेत है. सेहत तथा अपने खान पान पर ध्यान रखें.

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातक का मनोबल बढ़ा चढ़ा रहने से रुके कार्यो में प्रगति मिलेगी. नकारात्मक विचारो से दूर रहें. स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा. आपका आक्रामक रवैया आपके संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है. संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रह सकता है. महिला वर्ग की और झुकाव रह सकता है. मन में किसी के लिए द्वेष न पनपने दे. शत्रुओं पर हावी रह सकते है. रुका धन मिल सकता है.

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक की पुरानी चल रही परेशानियों का अंत होगा.नौकरी कर रहें जातक अपने उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखेंंगे. इस हफ्ते आपको रुका धन प्राप्त हो सकता है. घरेलू समस्याओं के निदान के लिए अच्छा समय है. पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा. घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते है. व्यापारिक यात्राओं में सफलता तथा लाभ हो सकता है.हफ्ते का अंत शुभ संकेत दे रहा है.

मीन लग्नराशि: इस सप्ताह मीन राशि के जातक को व्यापार से लाभ के योग पूरे हफ्ते बने रहेंंगे. व्यर्थ के खर्चे से परेशान हो सकते है. संतान तथा स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेंगी. वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध में अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी वर्ग के लोगों की उन्नति होनी सम्भव है. बोलचाल पर ध्यान रखें किसी से मनमुटाव होने की संभावना हो सकती है. सुखो में बढ़ोतरीें बढ़ोतरी संभव है.

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं: 91-6261231618

मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम

एएस/