कोलकाता में बदला मौसम का मिजाज, तूफान-बारिश से पारा 7 डिग्री तक गिरा

कोलकाता, 30 अप्रैल . Thursday को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश के साथ आए तूफान की वजह से दिन के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है. सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कल (Wednesday ) यह 27.7 डिग्री सेल्सियस था.

कोलकाता और आस-पास के इलाकों में लोगों की गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोलकाता और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश के साथ और अधिक आंधी-तूफान की आशंका जताई है.

Wednesday को, मतदान के दूसरे और अंतिम चरण की रात कोलकाता में बारिश हुई. लगभग 54 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसके साथ तेज हवाएं भी चलीं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग की ओस से बताया गया कि अगले Sunday तक ऐसा ही सुहावना मौसम बना रहेगा और आंधी-तूफान जारी रहेंगे. Monday को वोटों की गिनती के दिन मौसम में बदलाव आ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण का पूर्व-पश्चिम अक्ष उत्तरी Haryana से लेकर मणिपुर तक फैला हुआ है. यह उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम से होकर गुजरता है. इसके कारण, बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में जलवाष्प पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है. यही कारण है कि बंगाल में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं.

पूर्वानुमान के अनुसार, Thursday को कोलकाता बादल छाए रहेंगे. दोपहर तक आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. न केवल कोलकाता में, बल्कि अन्य दक्षिणी जिलों में भी आंधी-तूफान की संभावना है.

पूर्वी मिदनापुर, हुगली, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. मछुआरों को 3 मई तक समुद्र में जाने से मना किया गया है. वहीं, उत्तरी बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका है. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित उत्तरी बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

उत्तरी क्षेत्र में अगले चार दिनों तक बारिश के साथ आंधी-तूफान जारी रहेंगे. राज्य के बाकी हिस्सों में छिटपुट ओलावृष्टि और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है.

एसडी/पीएम