
चंडीगढ़, 17 जुलाई . चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लकी ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi के चंडीगढ़ दौरे से पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हम उनका 17 मुद्दों को लेकर घेराव करेंगे और चाहेंगे कि वह इन सभी का जवाब दें. हम Prime Minister के दौरे का विरोध नहीं करेंगे. अगर हम ऐसा करेंगे कि तो आम लोगों के बीच में यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस विकास विरोधी है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने समाचार एजेंसी से बातचीत में Prime Minister Narendra Modi के दौरे से पहले कई मुद्दों का जिक्र किया. उनके मुताबिक, कुछ परियोजनाएं पहले से ही लंबित थीं, जिनका उद्घाटन करने के लिए Prime Minister आज आ रहे हैं. हम उनके दौरे का स्वागत करते हैं. हम उनसे 17 मुद्दों पर बात करना चाह रहे हैं. सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी हैं. चंडीगढ़ के लोगों को रोजगार नहीं मिला है. दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था. लेकिन अभी तक इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया. अब तक साल में चंडीगढ़ के 24 हजार लोगों को रोजगार दिया जाना चाहिए था. लेकिन, ऐसा कोई कदम Government की ओर से नहीं उठाया गया. अभी तक किसी को एक भी पक्की नौकरी नहीं मिली. ठेकेदारी प्रथा की वजह से लोगों का शोषण हो रहा है. महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है. युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए. लेकिन, अब युद्ध थम चुका है. इसके बावजूद भी पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं किए गए हैं.
कांग्रेस नेता ने बताया कि कमर्शियल गैस के दाम में भी वृद्धि की जा रही है. खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ गए हैं. महंगाई से आम जनता परेशान है. इसके अलावा, हाउसिंग बोर्ड से भी लोग परेशान हैं. मेरा यही सवाल है कि दिल्ली की तर्ज पर यहां भी लोगों को वन टाइम सेटलमेंट क्यों नहीं दिया जाता है. किसानों का मुद्दा भी छाया हुआ है. उनके हित में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया जा रहा है. लैंड पुलिंग का मुद्दा भी छाया हुआ है. कॉलोनी में रहने वाले लोगों को नियमित करने का भी मुद्दा है. चंडीगढ़ में मेट्रो की जरूरत है, क्योंकि भारी ट्रैफिक से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पार्किंग की भी समस्या है. नगर निगम में लगातार घोटाले हो रहे हैं. लोगों पर टैक्स का भारी दबाव बनाया जा रहा है. नगर निगम को वित्तीय शक्तियां नहीं दा जा रही हैं. यहां पर पांच साल तक के लिए मेयर होना चाहिए. लेकिन, अफसोस की बात है कि इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया जा रहा है. इस तरह के कई मुद्दे हैं. इंडस्ट्री से भी जुड़े मुद्दे हैं. हमें इन सभी मुद्दों पर जवाब दिया जाना चाहिए.
साथ ही, उन्होंने उन प्रसंगों का भी जिक्र किया, जहां भाजपा से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि जब धर्मेंद्र प्रधान आए थे, तो हमने नीट पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में उन्हें काले झंडे दिखाए थे. जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आए थे, तब हमने काले गुब्बारे और काले कपड़े पहनकर उनका विरोध किया था. लेकिन, आज Prime Minister Narendra Modi चंडीगढ़ में विकास से संबंधित परियोजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में हम नहीं चाहते हैं कि आम लोगों के बीच में यह पैगाम जाए कि कांग्रेस विकास विरोधी है. लेकिन, जनता से जुड़े कुछ सवाल भी हैं, जिसे लेकर हम उनसे सवाल करेंगे ही, क्योंकि यह सवाल वाजिब हैं.
–
एसएचके/एएस
Skip to content