12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा ‘जादू’ : अश्विनी वैष्णव

बीकानेर, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने करणी स्टेडियम में योगाभ्यास किया.

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अभी राहुल गांधी कोटा भी आए थे. पूरे देश में भी घूम रहे हैं, जबकि हमारी Government युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने का काम लगातार कर रही है. स्टार्टअप, नई शिक्षा नीति, और नई यूनिवर्सिटीज खोली गई हैं. हर तरीके से टेक्निकल एजुकेशन में एक सुधार आया. रोजगार में नए अवसर बनाए गए. 10-12 साल पहले इलेक्ट्रॉनिक्स में India की कोई पहचान नहीं थी, आज 25 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है. पहले India में डिफेंस के प्रोडक्शन कभी सोचा भी नहीं गया था, आज India डिफेंस का एक्सपोर्टर बनेगा. पहले हमेशा इंपोर्ट करते थे.

रेल मंत्री ने कहा कि बिहार के कारखाने से 150 लोकोमोटिव इंजन एक्सपोर्ट हो रहे हैं. यह सब चीजें आज से 10 साल पहले सोचना भी दुर्लभ था. वह आज तक संभव हो पाया है, क्योंकि हमारे देश में एक ऐसा नेतृत्व है जो भविष्य की सोचता है, जो आज के लिए काम करता है और जो हमारे धरातल के साथ जुड़ा है.

विपक्ष कह रहा है कोई काम नहीं हुआ. इस सवाल पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 12 साल में विपक्ष अपने 60 साल का काम का लेखाजोखा देख ले. उसको 12 साल से तुलना कर ले. कांग्रेस के समय में Rajasthan को रेलवे का नाम मात्र के लिए बजट मिलता था. आज Prime Minister Narendra Modi 10,000 करोड़ का बजट देते हैं. 12 साल में जितनी रेलवे की पटरिया Rajasthan में बनी है, वो 60 साल में नहीं बनी. विपक्ष को जादू में लगे रहने दो. उनके जादूगरों को जादू करने दें. हम लोग अपना काम कर रहे हैं.

रेल मंत्री ने आज बीकानेर के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए Ahmedabad के लिए एक नई दैनिक रेल सेवा की शुरुआत की है. इस दौरान Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर को चंडीगढ़ से भी जोड़ने की मांग उठाई. रेल मंत्री ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रेलवे अधिकारियों को बीकानेर-चंडीगढ़ रूट का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने उत्तर-पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे को आपसी तालमेल के साथ इस रूट पर गाड़ियों की क्षमता जांचने को कहा है. उन्होंने भरोसा दिया कि रूट क्लियर होते ही चंडीगढ़ के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू कर दी जाएगी. रेल मंत्री ने यह भी बताया कि India की पहली बुलेट ट्रेन 2027 में पटरी पर दौड़ने लगेगी.

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि स्वस्थ कैसे रह सकते हैं. उन्होंने कहा, “इस दिशा में जो एक मार्ग Prime Minister Narendra Modi ने हमें दिखाया, आज पूरा संसार उसका अनुसरण कर रहा है. अभी आपको एक प्रोटोकॉल के तहत योग भी करना है, योग की क्रियाएं भी करनी है. हमारे शरीर में चार पार्ट है. Prime Minister ने यह कहा कि शारीरिक क्रियाएं ही मात्र योग नहीं है. योग का असली अर्थ है आत्मा का परमात्मा से मिलन. योग हम प्राणायाम के माध्यम से हमारे शरीर को भी ठीक रख सकते हैं. मन को भी संतुलित रख सकते हैं. बुद्धि निर्णय सही करे इस दिशा में बढ़ सकते हैं. आत्मा को भी संतुष्टि दे सकते हैं. यही आज का कार्यक्रम है.”

ओपी/एएस