‘हम समाधान चाहते हैं, वो राजनीति करते हैं’, झारखंड लाठीचार्ज पर कांग्रेस सांसद का भाजपा पर निशाना

New Delhi, 11 अगस्त . Jharkhand में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से खुद बात की और किसी भी तरह की हिंसा की निंदा की, लेकिन भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता ने छात्रों से संपर्क नहीं किया. कांग्रेस छात्रों के हित में समाधान चाहती है, जबकि भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है.

Jharkhand में हुए लाठीचार्ज पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, “राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चाहे कोई भी Government हो, वह किसी भी तरह की हिंसा या लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हैं. राहुल गांधी ने प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से भी बात की. क्या भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता ने उनसे बात की? जहां हम समाधान चाहते हैं, वहां भाजपा समस्या खड़ी करती है. जहां हम स्टूडेंट्स के हित में काम करना चाहते हैं, वह राजनीति करती है. यही उनका एकमात्र एजेंडा है.”

उन्होंने कहा, “भाजपा यह नहीं पूछ रही है कि अमित शाह सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं. वे यह नहीं पूछ रहे हैं कि वह जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रहे हैं.”

वहीं, Samajwadi Party की विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हिंदुत्व का नाम लेकर ठेकेदारी शुरू कर दी. जो भी इनके विरोध में बोलता है, उसपर हमला करवाते हैं. जो हमला करता है, उसका फूल-माला से स्वागत करवाते हैं. कुछ दिन पहले जब युवाओं ने प्रदर्शन किया, सीजेपी का प्रोटेस्ट, अभिजीत दिपके के ऊपर हमला कराया गया. अब हमला कराने वाला व्यक्ति जेल से बाहर आया तो उसका फूल-माला से स्वागत कराया गया.

उन्होंने कहा कि छात्र नेहा सीजेपी प्रोटेस्ट में थी, क्योंकि वह नीट के बच्चों का अधिकार मांग रही थी. उसके बाद वह Jharkhand भी पहुंची तो आपने उसके ऊपर स्याही फेंकवा दी. आप खुद अपना चरित्र दिखा रहे हो कि कोई अगर हिंदू है तो भाजपा से सर्टिफिकेट लेकर जाए, तब वो हिंदू कहलाएगा. हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुरू से ही रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है. जिस समय सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ, कोई विपक्ष का नेता स्टेज पर नहीं पहुंचा. सही समय पर बात हुई होती, तो सही निष्कर्ष निकला होता. आपने तो संवाद स्थापित करने का प्रयास नहीं किया. रांची प्रोटेस्ट को लेकर आज भी संसद में कुछ बात हुई.

डीकेपी