‘हम लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे’, राजद के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव ने दिया संदेश

Patna, 1 जुलाई . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने Wednesday को अपना 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर Patna स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजद अध्यक्ष लालू यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत लालू प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. लालू प्रसाद यादव ने स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “हम लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे.”

लालू यादव ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उनके समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि वर्तमान Political परिस्थितियों में संगठन की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है.

समारोह के दौरान लालू यादव ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. समारोह के दौरान तेजस्वी यादव भी लालू प्रसाद यादव के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचे. कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. परिसर में पार्टी के झंडे, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे.

स्थापना दिवस पर नारों के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. बैंड बाजा के साथ आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया. समारोह में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया. पार्टी नेतृत्व इस आयोजन को कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन को मजबूत करने का मौका मान रहा है.

एमएनपी/डीकेपी