‘हमें उनसे सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं…’, गाजा पर सोनिया गांधी के सवाल उठाने पर एनडीए नेताओं का बयान

New Delhi, 27 जून . India की गाजा नीति पर कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के सवाल उठाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. Saturday को एनडीए के कई नेताओं ने सोनिया गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि India की विदेश नीति हमेशा संतुलित रही है और देश का लक्ष्य किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और कूटनीतिक समाधान को बढ़ावा देना है.

वहीं, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने Government की चुप्पी पर सवाल उठाए.

सोनिया गांधी ने अपने एक लेख में मोदी Government पर निशाना साधते हुए कहा था कि गाजा संघर्ष पर केंद्र Government की ‘चुप्पी’ और ‘निष्क्रियता’ न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि राष्ट्रीय हित के नजरिए से भी समझ से परे है.

भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि सोनिया गांधी इस मुद्दे को बहुत संकीर्ण नजरिए से देख रही हैं. उन्होंने कहा, “अगर वह केवल मुसलमानों की बात करती हैं तो यह तुष्टिकरण की राजनीति है. हम पूरी दुनिया की बात करते हैं. India विश्व शांति की बात करता है और चाहता है कि हर तरह की हिंसा रुके तथा सभी पक्ष बातचीत की मेज पर आएं, ताकि सभी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके.”

उन्होंने सोनिया गांधी से व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी एक पक्ष को दोष देना उचित नहीं है. शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी पक्षों की है और India बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है.

भाजपा नेता मनमीत सिंह ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी हमेशा विभाजन की राजनीति करती रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के दौर में भी कांग्रेस ने इसी तरह की राजनीति की.

जदयू नेता नीरज कुमार ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि India हमेशा से फिलिस्तीन का समर्थन करता आया है और इस बात का प्रमाणपत्र सोनिया गांधी से लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि India की विदेश नीति पर लंबे समय से राष्ट्रीय सहमति रही है.

हालांकि, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोनिया गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने यह लेख बेहद दुखी मन से लिखा है. पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मौजूदा Government ने फिलिस्तीन जैसे मुद्दों पर India की पारंपरिक विदेश नीति से दूरी बना ली है. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने अब तक गाजा में निर्दोष बच्चों की हत्या की खुलकर निंदा नहीं की है.

वोट बैंक की राजनीति के आरोपों पर पवन खेड़ा ने कहा कि मानवीय मूल्यों की बात करना किसी वोट बैंक से जुड़ा मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा, “क्या हिंदू समाज गाजा में बच्चों की मौत देखकर दुखी नहीं हुआ होगा? एक हिंदू का हृदय भी करुणा से भरा होता है. अगर भाजपा इसे वोट बैंक की राजनीति बताती है, तो इससे ज्यादा शर्मनाक और मूर्खतापूर्ण टिप्पणी दूसरी नहीं हो सकती.”

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने भी सोनिया गांधी के रुख का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था, तब भी India शांत रहा. गाजा में निर्दोष बच्चों की मौत हुई है और ऐसे मामलों में India Government को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए थी.

एबीएम