हम पश्चिम एशिया में हो रहे डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहे हैं : भारतीय विदेश मंत्रालय

New Delhi, 21 अगस्त . सऊदी अरब, Pakistan और तुर्किए के बीच हुए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते में बांग्लादेश के शामिल होने की इच्छा जताने पर India ने प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि India पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है.

हाल में सऊदी अरब, Pakistan और तुर्किए के बीच एक त्रिपक्षीय रक्षा समझौता हुआ है. अब बांग्लादेश ने भी इस पैक्ट में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है. इसे लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम पश्चिम एशिया में हो रहे डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहे हैं.”

India में Pakistan के उच्चायोग के बाहर से 20 अगस्त को अनधिकृत ढांचे, ट्रैफिक बोलार्ड और सुरक्षा बैरिकेड्स हटा दिए गए. इसे लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “Pakistan में जो भारतीय उच्चायोग है, उसके सामने से कुछ स्ट्रक्चर पार्किंग की सहूलियत के लिए हटाया गया. हालांकि, हमने अनुरोध किया था कि इसे न किया जाए. लेकिन, वो जब हो गया, तो हमने इसकी प्रतिक्रिया में India में Pakistanी उच्चायोग की लेन में कुछ अस्थायी ढांचा था, जिसे वहां से हटाया.”

रणधीर जायसवाल ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, “हमारे चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नेपाल गए थे. यह बहुत अच्छा दौरा था. जैसा कि मैंने आपको बताया, उन्हें वहां मानद जनरल का रैंक दिया गया. यह दोनों देशों और दोनों सेनाओं के बीच दोस्ती को दिखाता है, जो बहुत लंबे समय से है.”

उन्होंने कहा कि जहां तक अग्निपथ स्कीम की बात है, रक्षा मंत्रालय आपको बेहतर बता सकता है. लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि हमारे चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के नेपाल दौरे से दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं, खासकर डिफेंस के फील्ड में.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “जैसा कि हमने बार-बार कहा है, हमारे नाविक समुदाय की भलाई और सुरक्षा एक ऐसा मामला है, जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते हैं और हम इस विषय को बहुत ज्यादा प्राथमिकता देते हैं. इसके बावजूद, जब भी हमारे नाविक समुदाय या हमारे नाविकों से जुड़ा कोई मुद्दा होता है, तो हम उसे संबंधित अधिकारियों के सामने उठाते हैं.”

एबीएम