हमारे पास भी कई वैभव सूर्यवंशी हैं, अपनी ताकत पर करेंगे फोकस : सिद्धेश लाड

Mumbai , 28 मई . टी20 Mumbai लीग के चौथे सीजन के लिए डिफेंडिंग चैंपियन मराठा रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की. कप्तान सिद्धेश लाड ने उम्मीद जताई कि टीम पिछले साल के प्रदर्शन को इस बार भी दोहराना में सफल रहेगी. उन्होंने कहा कि मराठा रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं.

मराठा रॉयल्स के कप्तान ने ‘ ’ के साथ बातचीत करते हुए कहा, “इस साल यकीनन हमारे ऊपर दबाव होगा, क्योंकि पिछले सीजन हम चैंपियन थे. हम जब पिछले साल टूर्नामेंट में आए थे, तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि हम खिताब जीतेंगे. कोई भी टीम अगर चैंपियन बनती है, तो बाकी टीमों की नजर में उस टीम के लिए सम्मान बढ़ता है. इसके साथ ही सभी टीमें हमारे खिलाफ पूरी तैयारी के साथ भी आएंगी. हालांकि, हम अपनी ताकत पर फोकस करेंगे और पिछले सीजन की तरह ही तैयारी करेंगे.”

सिद्धेश ने कहा कि उनकी टीम के पास भी कई वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं. उन्होंने कहा, “हमारे पास भी कई वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं. पिछले सीजन हमने देखा कि साहिल जाधव ने हमारे लिए कई प्रभावशाली पारी खेली थी. हम काफी खुश हैं कि उनको रिटेन कर सके हैं. इसके साथ ही टीम में नए चेहरे भी हैं. इस साल हमारी टीम काफी संतुलित नजर आ रही है.”

सिद्धेश ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि कभी नहीं सोचा था कि कोई भारतीय बल्लेबाज क्रिस गेल का एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ेगा.

कप्तान ने कहा कि आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन से भी टीम ने काफी कुछ सीखा है. उन्होंने कहा कि आईपीएल में बल्लेबाजों का माइंडसेट कमाल का दिख रहा है और वह पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं.

टीम के हेड अमित धानी ने माना कि खिताब का बचाव करना आसान नहीं होगा. हालांकि, उन्होंने कहा कि टीम ने 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और टीम काफी संतुलित दिख रही है. कोच ने कहा कि पिछले सीजन हमने कई तरह से कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, जिससे इस बार हम बचना चाहेंगे. टी20 Mumbai लीग के चौथे सीजन का आगाज 1 जून से हो रहा है. मराठा रॉयल्स टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला आकाश टाइगर्स के खिलाफ एक जून को खेलेगी.

एसएम/एबीएम