‘हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार कर रहे’, नितिन नवीन के झारखंड दौरे से उत्साह

रांची, 6 जून . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Saturday को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं. उनके इस दौरे को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने से बातचीत करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आ रहे हैं.

संजय सेठ ने आगे कहा कि उनके यहां आने से हम सब कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. उनके यहां आने से हम सब का मार्गदर्शन होगा और होमवर्क भी मिलेगा. 2047 तक पीएम मोदी के संकल्प विकसित India को लेकर भी मार्गदर्शन मिलेगा. हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार कर रहे हैं.

वहीं, मौके पर मौजूद भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उत्साह व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी के रिकॉर्ड बनाने को लेकर कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है. Prime Minister का लंबे समय तक देश की सेवा करना दिखलाता है कि Narendra Modi ने न सिर्फ Prime Minister के रूप में सेवा किया है, बल्कि उन्होंने लोगों के दिलों को भी जीता है. यह वजह है कि वे लगातार जीत रहे हैं.

अमर कुमार बाउरी ने आगे कहा कि वे योजना बनाते हैं, उसका उद्घाटन करते हैं और शिलान्यास भी करते हैं. पहले Governmentें लटकाने, भटकाने और अटकाने का काम करती थीं. अब एक ही कार्यकाल में पीएम मोदी की ओर से किसी योजना का शिलान्यास किया जाता है तो वे ही उसका उद्घाटन करते हैं. ये जो देश में बदलाव आया है, यह 12 वर्ष विश्वास, पूरे देश का विकास और लोगों के कल्याण का है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि परिवारवाद की कांग्रेस जननी रही है. पहले गांधी परिवार तक था, अब उनके परिवार का विस्तार हो रहा है. उनकी देखा-देखी बाकी लोग भी कर रहे हैं. खरबूजा को देखकर ही खरजूबा रंग बदलता है. अब मल्लिकार्जुन खड़गे आगे बढ़े हैं. कांग्रेस के लोग अपने परिवार से परे कुछ नहीं कर सकते हैं, यह हकीकत है.

एसडी/एएस