
गोरखपुर, 18 अगस्त . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. Chief Minister योगी ने दैनिक ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ जवानों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की योजना का शुभारंभ किया. Chief Minister ने घोषणा की कि अब पीआरडी जवानों को प्रतिदिन 500 रुपए की जगह 600 रुपए ड्यूटी भत्ता मिलेगा. योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में यह चौथी बढ़ोतरी है. Chief Minister की घोषणा के बाद पीआरडी जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा की भी बड़ी सौगात दी. अब पीआरडी स्वयंसेवकों को सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. सम्मेलन के दौरान Chief Minister ने लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड वितरित किए और ‘Chief Minister पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया. इस योजना के जरिए पीआरडी जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए आर्थिक चिंता से राहत मिलने की उम्मीद है.
Chief Minister ने पीआरडी जवानों के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाया. उन्होंने Lucknow में करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया. Government की ओर से उठाए गए इन कदमों को पीआरडी जवानों की कार्य परिस्थितियों और कल्याण से जोड़कर देखा जा रहा है. ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी से जहां जवानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं कैशलेस चिकित्सा योजना से उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा उपलब्ध होगी.
पीआरडी जवान उमेश कुमार ने Chief Minister की घोषणाओं पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके लिए यह गर्व का अवसर है. उन्होंने बताया कि Chief Minister के हाथों उन्हें पांच लाख रुपए की कैशलेस बीमा योजना का लाभ मिला और दैनिक ड्यूटी भत्ते में भी 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. पहले उन्हें 500 रुपए प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 600 रुपए कर दिया गया है. उन्होंने Chief Minister से मुलाकात को भी अपने लिए खास अनुभव बताया. जवान ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि Chief Minister से सीधे मुलाकात और बातचीत का मौका मिलेगा.
उन्होंने आगे कहा कि पीआरडी जवान चौराहों और यातायात व्यवस्था में भी ड्यूटी करते हैं. जवान पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करते हैं और ड्यूटी के दौरान उनका पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारी पर रहता है.
पीआरडी जवान अनामिका वर्मा ने भी Chief Minister की घोषणाओं पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि Government पीआरडी विभाग के बारे में काफी सोच रही है और विभाग को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. पांच लाख रुपए तक की कैशलेस उपचार सुविधा केवल जवानों के लिए ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए है. Government के इस फैसले से जवानों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी. पीआरडी जवान अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभाने की पूरी कोशिश करते हैं और उनका प्रयास रहता है कि विभाग की जिम्मेदारी में अपना पूरा योगदान दें.
–
Skip to content