
धनबाद, 6 मई . धनबाद के वासेपुर निवासी कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गैंग के खिलाफ Police को बड़ी कामयाबी मिली. पिछले महीने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्य सैयद अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर से धनबाद Police ने रिमांड के दौरान लंबी पूछताछ की है, जिसमें गैंग के आपराधिक नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और फंडिंग के तौर-तरीकों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं.
धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने Wednesday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से जिले में रंगदारी, गोलीबारी और बमबाजी की घटनाओं में सक्रिय था. पूछताछ में उसने करीब तीन दर्जन आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि Police के दबाव में प्रिंस खान Dubai से भागकर Pakistan में शरण लिए हुए है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ चुका है. हालांकि, Police इन अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों की स्वतंत्र रूप से भी जांच कर रही है.
Police के अनुसार, मेजर गैंग के तकनीकी और वित्तीय संचालन का जिम्मा संभालता था. वह वर्चुअल नंबर उपलब्ध कराने, धमकी भरे कॉल करने और रंगदारी की रकम को हवाला, बैंक ट्रांसफर तथा बिटकॉइन के जरिए गैंग सरगना प्रिंस खान तक पहुंचाने का काम करता था. जांच में यह भी सामने आया है कि रंगदारी के पैसे के लेनदेन के लिए 100 से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया.
मेजर ने कई चर्चित आपराधिक मामलों में गैंग की भूमिका का भी खुलासा किया है, जिनमें रंजीत सिंह हत्याकांड, नन्हें खान की हत्या, उपेंद्र सिंह हत्याकांड और व्यवसायियों पर गोलीबारी व बमबाजी की घटनाएं शामिल हैं.
Police के मुताबिक, वर्ष 2023 में रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या एक साजिश के तहत कराई गई थी, जिसमें गैंग की भूमिका सामने आई है. जांच के दौरान यह भी पता चला है कि गैंग द्वारा दहशत फैलाने के लिए कुछ मीडिया से जुड़े लोगों का इस्तेमाल किया गया, जबकि कुछ सफेदपोश और Political संपर्कों की भी जांच की जा रही है.
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अभी भी जिले के कुछ व्यवसायियों द्वारा गैंग को पैसे भेजे जा रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि प्रिंस खान को आर्थिक मदद पहुंचाना गंभीर अपराध है और इसे आतंकवाद को फंडिंग करने के रूप में देखा जाएगा. फिलहाल, Police पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content