
New Delhi, 13 अगस्त . पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके प्रभाव से 13 से 18 अगस्त के बीच पश्चिम बंगाल, Odisha, Jharkhand और बिहार सहित पूर्वी India के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों पर स्थित हो गया. इसके उत्तर-पश्चिम की ओर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए Jharkhand की तरफ बढ़ने की संभावना है और अगले 12 घंटों के दौरान इसके ‘डिप्रेशन’ (कम दबाव के क्षेत्र) में बदलने की आशंका है.
मौसम विभाग ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में बने ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर’ (अच्छी तरह से बने कम दबाव के क्षेत्र) के कारण पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है.
13 अगस्त, Friday को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा, 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 15 अगस्त 2026 को भारी बारिश हो सकती है.Friday को Odisha में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही, 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 15 व 16 अगस्त 2026 को भारी बारिश हो सकती है.
छत्तीसगढ़ के उत्तरी छत्तीसगढ़ में 13 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा, 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 15 व 16 अगस्त 2026 को भारी बारिश हो सकती है. Jharkhand में 13 और 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, और 15 व 16 अगस्त 2026 को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग की ओर से मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी और Odisha-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों के पास 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. 60 किमी/घंटा की रफ्तार तक हवा चल सकती है. मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी और Odisha, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के तटों के पास न जाएं.
–
एसडी/पीएम
Skip to content