यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

Lucknow, 10 जून . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश देने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस को बरगद का पेड़ बताते हुए कहा कि क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ना चाहिए. इस पर Samajwadi Party के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने पलटवार किया है.

उदयवीर सिंह ने से बातचीत में कहा कि अजय राय जो भी कह रहे हैं, वह उनके विचार हैं और कांग्रेस की अपनी समस्या है. Samajwadi Party इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है. बैठक में इसके बड़े नेता शामिल हुए थे, उनके बीच जो भी बातें हुईं, वे अधिक महत्वपूर्ण हैं. उसी बातचीत के हिसाब से आगे की रणनीति तय की जाएगी.

उन्होंने कहा कि इधर-उधर की बातचीत में वह विश्वास नहीं रखते और इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी नियमों का पालन करना होगा.

उत्तर प्रदेश Government पर निशाना साधते हुए उदयवीर सिंह ने कहा कि Government के मुताबिक रोजाना Police पर हमले हो रहे हैं. प्रदेश में अपराध हो रहे हैं तो सीएम के दावे का क्या हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि अपराधी प्रदेश छोड़ दें? मुझे लगता है कि अपराधी भाजपा में शामिल हो गए हैं, जहां उन्हें संरक्षण मिल रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि जब Police पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठते हैं और दबाव पड़ता है तो किसी गरीब का एनकाउंटर कर दिया जाता है. अगर कानून-व्यवस्था ठीक है तो अपराध कम करके दिखाएं और जनता को सुरक्षा देकर दिखाएं.

इससे पहले से ही बातचीत में अजय राय ने कहा था कि कांग्रेस बरगद का पेड़ है, जिसे कोई न तो उखाड़ सकता है और न ही कमजोर कर सकता है. क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस का साथ देना चाहिए और कांग्रेस ही उन्हें छाया दे सकती है.

एएमटी/