
New Delhi, 11 जून . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) Haryana Police के वांछित गैंगस्टर वेंकेट गर्ग को जॉर्जिया से India प्रत्यर्पित कराने में सफल हो गई है. आरोपी वेंकेट गर्ग को Thursday को India लाया गया. यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और Haryana Police के समन्वय से अंजाम दी गई.
वेंकेट गर्ग Haryana में दर्ज कई गंभीर अपराधों में वांछित था, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, संगठित अपराध और अवैध हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं. अदालत से जमानत मिलने के बाद वेंकेट गर्ग फरार हो गया था. कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए वह विदेश भाग निकला. Haryana Police की ओर से अनुरोध किए जाने पर सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया.
जॉर्जिया के अधिकारियों ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद जॉर्जिया ने प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी. Haryana Police की एस्कॉर्ट टीम जॉर्जिया पहुंची और आरोपी को वहां से India लाई. टीम Thursday को दिल्ली पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वेंकेट गर्ग को Haryana Police को सौंप दिया गया.
सीबीआई ने ‘भारतपोल’ प्लेटफॉर्म के जरिए इस पूरे ऑपरेशन में समन्वय किया. India में इंटरपोल का राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो होने के नाते सीबीआई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार अपराधियों को पकड़ने और वापस लाने में सक्रिय भूमिका निभाती है. पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय के कारण सीबीआई 160 से अधिक वांछित अपराधियों को विदेशों से India वापस ला चुकी है.
यह कार्रवाई उन गैंगस्टरों और अपराधियों के लिए सख्त संदेश है जो देश से भागकर विदेश में छिपने की कोशिश करते हैं. Government की जीरो टॉलरेंस नीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से अपराधियों को कहीं भी सुरक्षित पनाह नहीं मिल पा रही है.
–
एससीएच/
Skip to content