मुजफ्फरपुर में वांटेड अपराधी सोनू गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर, 26 मई . बिहार Police मुख्यालय की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी सोनू कुमार को गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी गोपालगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र में की गई.

Police और एसटीएफ की टीम काफी समय से इस अपराधी की सरगर्मी से तलाश कर रही थीं. Police से मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र का एक वांछित अपराधी गोपालगंज जिले में अपनी पहचान छिपाकर शरण लिए हुए है. एसटीएफ की टीम ने तुरंत एक विशेष ऑपरेशन कर गोपालगंज के सदर थाना क्षेत्र के संदिग्ध ठिकानों की घेराबंदी की और आरोपी सोनू कुमार को धर दबोचा. सोनू कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत नवानगर निजामत गांव का निवासी है.

बताया गया कि गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना कांड में मुख्य नामजद आरोपी है.

2021 में हुए इस अपराध के बाद से ही वह Police की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. आधिकारिक Police रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाने में हत्या के प्रयास और भीषण डकैती जैसे दो संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें Police को उसकी सरगर्मी से तलाश थी.

सोनू कुमार की गिरफ्तारी के ठीक बाद Police और एसटीएफ की टीम की तलाशी में उसके पास से कई संदिग्ध और महत्वपूर्ण चीजें बरामद हुई हैं. उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है. Police उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

इसके अलावा एक मोटर साइकिल बरामद की गई है. मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिले की Police अब संयुक्त रूप से आरोपी सोनू कुमार से पूछताछ कर रही है.

एमएनपी/एसके/