
Patna, 29 जुलाई . बिहार की राजधानी Patna की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान Thursday को होगा. चुनाव मैदान में कुल 25 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे. इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता और एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के बीच माना जा रहा है.
चुनाव प्रचार Tuesday शाम समाप्त हो गया. इसके बाद प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है. बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और बिहार Police के जवानों की तैनाती की गई है.
प्रशासन के अनुसार, मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 14 कंपनियां लगाई गई हैं. इनमें 9 प्लाटून स्वायड, 18 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 6 वीडियो सर्विलांस टीम, 3 वीडियो व्यूइंग टीम और 42 सेक्टर पदाधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में Police बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है. मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ या अनावश्यक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी. मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. नगर निगम की ओर से 1,266 कर्मियों की तैनाती की गई है, जो साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे.
मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. मतदान सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे. तीन अगस्त को मतगणना होगी. मतगणना के लिए बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में केंद्र बनाया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना स्थल की तैयारियों की समीक्षा की है. मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी.
प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है. मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से चुनाव संबंधी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी.
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर Political दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. अब चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मतदाता तय करेंगे कि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसके हाथों में जाएगा. Thursday को होने वाले मतदान के साथ ही 25 प्रत्याशियों के Political भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content