
New Delhi, 20 जून . भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्लोवाक गणराज्य के नए राजदूत की नियुक्ति का ऐलान किया है. एक बयान जारी कर मंत्रालय ने बताया कि विश्वास विदु सपकाल अगले राजदूत होंगे.
बयान में आगे लिखा है कि सपकाल वर्तमान में पेरू गणराज्य में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं, और वो बहुत जल्द अपना नया दायित्व संभालेंगे. 1998 बैच के आईएफएस सपकाल ने Maharashtra के वालचंद इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की.
पेरू स्थित भारतीय दूतावास की आधिकारिक साइट में दी गई जानकारी के अनुसार, पेरू से पहले, वे फिजी में India के उच्चायुक्त और सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) में महावाणिज्यदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने मॉस्को, शिकागो, येरेवन (आर्मेनिया) और काहिरा (मिस्र) में विभिन्न पदों पर काम किया है.
1993 में स्लोवाकिया के गठन के बाद से ही India के इस देश से संबंध मजबूत रहे हैं. हाल ही में व्यापक साझेदारी के स्तर तक ये उन्नत किए गए हैं.
बता दें कि हाल ही में India के Prime Minister Narendra Modi ने स्लोवाक गणराज्य के Prime Minister महामहिम रॉबर्ट फिको के आमंत्रण पर 15 जून, 2026 को स्लोवाक गणराज्य का राजकीय दौरा किया था.
पीएमओ की ओर से दौरे को लेकर बयान जारी किया गया. बताया गया कि यह स्लोवाकिया को स्वतंत्रता मिलने के बाद किसी भारतीय Prime Minister का इस देश का पहला दौरा था. इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर गहराई से मंथन किया गया. साझेदारी को विस्तार दिया गया. इस विस्तृत साझीदारी का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाना, सहयोग के मौजूदा तंत्र को मजबूती देना तथा द्विपक्षीय और बहुपक्षीय साझीदारी को गहराई देने के नए अवसरों की तलाश करना है.
दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत के बढ़ते भू-Political, आर्थिक और प्रौद्योगिकीय महत्व को मानते हुए दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सहयोग, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, मुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यापार, नौवहन की आजादी, विवादों के शांतिपूर्ण हल तथा नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के समर्थन में India और स्लोवाकिया के बीच ज्यादा मजबूत साझीदारी की अहमियत को स्वीकार किया.
–
केआर//
Skip to content