
रांची, 14 अप्रैल . Jharkhand की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर Monday देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. शादी समारोह में जा रहे 50-60 लोगों की बेकाबू भीड़ ने टोल प्लाजा पर धावा बोलकर कर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर दी.
इस हमले में टोल प्लाजा के मैनेजर समेत छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत टोल पार करने के दौरान हुई एक मामूली कहासुनी से हुई. देखते ही देखते शादी के काफिले में शामिल 50-60 लोग उग्र हो गए और लाठी-डंडों से लैस होकर टोल कर्मियों पर टूट पड़े.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने केबिन के भीतर घुसकर उत्पात मचाया और टोल मैनेजर समेत वहां मौजूद कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. हमले के दौरान टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. इस खूनी संघर्ष में टोल मैनेजर और अन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं. कई कर्मचारियों के सिर फट गए और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है.
टोल प्रबंधन का आरोप है कि हमला पूरी तरह सुनियोजित था और हमलावर हिंसक इरादे से आए थे. घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना Police मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. Police ने टोल मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रांची Police अब टोल प्लाजा पर लगे cctv फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. Police अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content