
New Delhi, 27 जुलाई . एनएसयूआई ने पेपर लीक के मुद्दे, छात्रों के आंदोलन पर Police की कार्रवाई और बिहार के सिवान में विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित एके-47 फायरिंग की घटना को लेकर केंद्र और राज्य Governmentों पर जुबानी हमला किया. एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि संगठन देशभर में पेपर लीक के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा है और छात्रों की आवाज दबाने के बजाय Government को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.
समाचार एजेंसी से बातचीत में विनोद जाखड़ ने कहा कि एनएसयूआई ने देशभर में पेपर लीक के खिलाफ मजबूती से आंदोलन किया. जिस दिन नीट पेपर लीक का मामला सामने आया, उसी दिन से एनएसयूआई सड़कों पर प्रदर्शन कर रही थी. संगठन के आंदोलन और विपक्ष के दबाव के बाद ही Government ने माना कि नीट का पेपर लीक हुआ था. पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कई जगह वॉटर कैनन और लाठीचार्ज किया गया. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ भी बल प्रयोग हुआ, जबकि बिहार में भी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया. महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आईं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 से फायरिंग की घटना का उल्लेख करते हुए जाखड़ ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है. यदि प्रदर्शनकारी छात्र थे तो उनके खिलाफ ऐसे हथियारों का इस्तेमाल क्यों किया गया. यह जांच का विषय है कि इस तरह की कार्रवाई का आदेश किसने दिया. संबंधित जवान को निलंबित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आदेश देने वाले अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि एक घायल छात्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. देशभर से छात्रों के फोन आ रहे हैं और कई स्थानों पर आंदोलन में शामिल छात्रों एवं उनके परिवारों के साथ कठोर व्यवहार किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं. छात्रों के घरों पर Police दबिश दी जा रही है और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.
एनएसयूआई अध्यक्ष ने कहा कि Patna विश्वविद्यालय के छात्र नेता शांतनु शेखर सहित संगठन के कई कार्यकर्ता जेल में बंद हैं और उनकी रिहाई को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है. Government की कथनी और करनी में अंतर है और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान नहीं किया जा रहा. उन्होंने घोषणा की कि वह Patna जाकर घायल छात्रों, पीड़ित परिवारों और जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. साथ ही, उन्होंने कहा कि एनएसयूआई गिरफ्तार छात्रों की रिहाई, सिवान फायरिंग, पैलेट गन और अन्य बल प्रयोग की घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आंदोलन तेज करेगी.
सिवान फायरिंग मामले में Government की ओर से संबंधित जवान को निलंबित किए जाने और जांच शुरू होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केवल निलंबन से मामले का समाधान नहीं होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि गोली चलाने का आदेश किस स्तर से दिया गया था. बिना आदेश के कोई Policeकर्मी इस प्रकार की कार्रवाई नहीं करता और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
पेपर लीक रोकने के लिए Government द्वारा टास्क फोर्स के गठन और एंटी पेपर लीक बिल लाए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में 150 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं. ऐसे में अब टास्क फोर्स बनाने से पहले पुराने मामलों में कार्रवाई और दोषियों को सजा दिए जाने का जवाब Government को देना चाहिए. 2024 के चर्चित पेपर लीक मामलों की जांच और दोषियों पर हुई कार्रवाई अब तक स्पष्ट नहीं है और Government केवल घोषणाएं कर रही है.
जाखड़ ने आगे कहा कि छात्रों को संविधान के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है और संगठन इस मुद्दे को लेकर देशभर में अपना आंदोलन जारी रखेगा.
–
Skip to content