
Patna, 19 जून . बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने Prime Minister Narendra Modi के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्र Government की नई योजना के तहत बिहार को भी उसके हिस्से का फंड मिलेगा, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी. उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपनी पार्टियों से भरोसा उठ रहा है, जबकि एनडीए लगातार मजबूत हो रहा है.
बिहार Government में मंत्री श्रवण कुमार ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi आज विकसित India रोजगार योजना के तहत सभी राज्यों को फंड देने की शुरुआत करेंगे और बिहार को भी उसके हिस्से का फंड मिलेगा. इसके लिए मैं Prime Minister का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. बिहार जैसे राज्य के लिए उनका खास सहयोग हमेशा बना रहा है, और मैं उनसे अपील करता हूं और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी यह सहयोग जारी रहेगा.”
संजय राउत पर निशाना साधते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि Maharashtra की जनता उनके नेतृत्व पर विश्वास नहीं कर रही है, इसीलिए उनको सत्ता से बाहर रखा है. जनता के साथ अब तो उनके विधायक और सांसद भी उनके कामों से संतुष्ट नहीं हैं, इसीलिए वे उनकी पार्टी छोड़कर एनडीए में शामिल होने की योजना बना रहे हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में उनकी पार्टी खत्म हो सकती है.
पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कामों से परेशान हो गई थी, उन्हें विकास चाहिए था, इसीलिए उन्होंने सत्ता से हटाकर भाजपा को लाया है, और अब उनके नेता भी उनका साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हो रहे हैं.
Jharkhand राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “उनकी जीत तो तय थी. मैंने पहले ही कहा था कि यह गठबंधन अपने-अपने स्वार्थ के लिए बना है. जहां भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ऐसे स्वार्थ के कारण साथ मिलकर काम कर रहे हैं, उन्हें समय-समय पर इसके नतीजे भुगतने ही होंगे.”
बिहार Government में मंत्री श्रवण कुमार ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की तुलना भगवान परशुराम से करना उचित नहीं है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जो काम किया है, उससे देश में गलत संदेश जा रहा है. इनके लिए ये कोई नई बात नहीं है, इससे पहले भी ये लोग कुछ न कुछ इस तरह का काम और बयान देते रहते हैं.
–
पीएम
Skip to content