‘विरोधियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल’, ईडी छापेमारी पर पहली बार बोले विजयन

तिरुवनंतपुरम, 29 मई . ईडी की छापेमारी को लेकर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम पिनाराई विजयन ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Friday को केंद्र Government पर केंद्रीय एजेंसियों का Political हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

केरल विधानसभा में Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विजयन शुरुआत में विधानसभा की कार्यवाही पर बोल रहे थे, लेकिन जैसे ही उनके घर पर हुई ईडी की कार्रवाई से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वह असहज नजर आए.

ईडी की छापेमारी पर पहली बार सीधे प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व Chief Minister ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा Government अपने Political विरोधियों को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है.

उन्होंने कहा, ”गैर-भाजपा Governmentों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. ईडी का इस्तेमाल Political विरोधियों के खिलाफ एक हथियार की तरह किया जा रहा है.”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विजयन ने कहा कि पार्टी अपनी Political सुविधा के हिसाब से ईडी की कार्रवाई का समर्थन करती है.

उन्होंने कहा, ”जब कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं होती तो कांग्रेस इसका समर्थन करती है और चाहती है कि इन एजेंसियों का इस्तेमाल उनके विरोधियों जैसे अरविंद केजरीवाल और एमके. स्टालिन के खिलाफ किया जाए.”

विजयन ने आगे कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का बढ़ता इस्तेमाल देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है. उन्होंने अपनी बेटी वीणा विजयन से जुड़े सीएमआरएल-एक्सालॉजिक वित्तीय लेनदेन मामले पर ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं कहा.

उन्होंने पुष्टि की कि वीणा विजयन का एक बैंक खाता फ्रीज किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि ईडी अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान उनसे कोई सवाल नहीं पूछा.

विजयन ने इस छापेमारी को केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के बड़े पैटर्न का हिस्सा बताने की कोशिश की, लेकिन आरोपों और जांच में जुटाए जा रहे सबूतों पर विस्तार से टिप्पणी करने से बचते नजर आए.

उनके बयान से साफ है कि ईडी की जांच अब सिर्फ कानूनी मामला नहीं रह गई है, बल्कि यह केरल की बदलती Political लड़ाई के केंद्र में आ गई है.

एएमटी/एबीएम