
चंद्रपुर, 27 जून . Maharashtra में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है.
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
विजय वडेट्टीवार ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि Maharashtra पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पेपर लीक मामलों को लेकर चर्चा में रहा है. नीट परीक्षा के दौरान भी Maharashtra का नाम प्रमुखता से सामने आया था और पेपर लीक की शुरुआत यहीं से हुई थी. अब टीईटी परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया है, जिससे परीक्षा की तैयारी में जुटे हजारों छात्रों में गहरी निराशा और आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन जब वे परीक्षा केंद्र तक पहुंचते हैं और पेपर लीक होने की खबर सामने आती है तो उनकी महीनों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिर जाता है. उन्होंने इसे पूरे राज्य के लिए शर्मनाक स्थिति बताया.
वडेट्टीवार ने कहा कि Maharashtra जैसे बड़े और विकसित राज्य में टीईटी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. Government निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से परीक्षा कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि इससे पहले पुणे में Police भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था, जिससे Government की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे.
उन्होंने कहा कि यदि Government पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित नहीं कर सकती तो उसे अपने कामकाज पर गंभीर आत्ममंथन करना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि केवल दोषियों पर कार्रवाई की बात करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी तय होना चाहिए कि जिस व्यवस्था के तहत बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, उसकी जवाबदेही किसकी है.
सीएलपी नेता ने आरोप लगाया कि Government छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और उसकी लापरवाही के कारण युवाओं को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में छात्रों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया था और अब टीईटी परीक्षा में भी ऐसी ही घटना सामने आई है. उन्होंने Government को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि Government परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाए, ताकि छात्रों का विश्वास बहाल हो सके और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content