तमिलनाडु: टीवीके के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देने पर विजय ने पीएम मोदी का जताया आभार

New Delhi, 5 मई . तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) ने शानदार प्रदर्शन किया. टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीतकर डीएमके और एआईएडीएमके जैसे पार्टियों को भी पीछे धकेल दिया. टीवीके को मिले इस जनादेश पर पीएम Narendra Modi ने टीवीके को बधाई और शुभकमनाएं दीं, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष विजय ने Prime Minister का आभार जताया.

टीवीके अध्यक्ष विजय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स Prime Minister मोदी की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि Prime Minister कार्यालय आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. हमारी जनता का कल्याण ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है.

उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर, हम राज्य की प्रगति और तमिलनाडु की जनता के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इस प्रयास में हम केंद्र Government के सहयोग की आशा करते हैं.

इससे पहले Prime Minister मोदी ने टीवीके को बधाई देते हुए कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एनडीए का समर्थन करने वाले तमिलनाडु के मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार. हम जनता की समस्याओं के समाधान और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हमेशा अग्रणी बने रहेंगे. टीवीके को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई. केंद्र Government तमिलनाडु की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने Tuesday को राज्य में Government बनाने का दावा औपचारिक रूप से पेश किया.

उन्होंने Governor राजेंद्र अर्लेकर को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है और विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का मौका देने का अनुरोध किया है.

लोक भवन (पहले राज भवन) को भेजे गए अपने संदेश में विजय ने कहा कि 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीतने वाली पार्टी को सबसे बड़े दल के रूप में स्पष्ट जनादेश मिला है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस स्थिति के आधार पर तमिलगा वेट्री कझगम को राज्य में अगली Government बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने का अधिकार है.

विजय ने अपने संदेश में कहा, “हम 108 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी हैं और Government बनाने का अधिकार रखते हैं. हम अपना बहुमत साबित करने का अवसर दिए जाने का अनुरोध करते हैं.”

उन्होंने समर्थन जुटाने के लिए अतिरिक्त समय भी मांगा और कहा कि वे 15 दिनों के भीतर अपना बहुमत साबित कर सकते हैं.

एमएस/