
Lucknow, 8 अगस्त . उत्तर प्रदेश के Kanpur देहात से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंसानियत और कानून व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों और परिजनों ने पकड़ लिया, फिर युवक को रस्सी से बांधा गया और उसके तलवों पर डंडे बरसाए गए. इतना ही नहीं, युवक के साथ मौजूद महिला को भी जमकर पीटा गया.
यह पूरा मामला Kanpur देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोप है कि युवक के घर में पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी.
इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को घर में ही पकड़ लिया. देखते ही देखते युवक के साथ मारपीट शुरू हो गई. लाठी-डंडों और चप्पलों से उसकी पिटाई की गई. इसी के साथ युवक को रस्सी से बांधकर जमीन पर लिटा दिया गया और उसके तलवों पर डंडे बरसाए गए.
वीडियो में युवक रहम की गुहार लगाता और खुद को छोड़ने की बात कहता नजर आ रहा है, लेकिन आरोप है कि उसकी पिटाई का सिलसिला जारी रहा. वहीं, युवक को बचाने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई. बताया जा रहा है कि महिला का करीब छह वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था. पिछले कुछ समय से उसकी नजदीकी एक दूसरे युवक से बढ़ने की बात सामने आ रही थी. इसी दौरान युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया, जहां दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया.
पूरी घटना को पड़ोस के किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो सामने आने के बाद social media पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की Police मौके पर पहुंची और युवक समेत दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया. Police ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है.
मामले को लेकर Kanpur देहात, क्षेत्राधिकारी डेरापुर, धर्मेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, Police को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घर में घुस गया है और कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जिसके बाद महिला के परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट की. Police ने दोनों पक्षों को थाने लाकर मेडिकल कराया है. घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content