
New Delhi, 2 मई . दिल्ली कैपिटल्स ने Friday को jaipur के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में Rajasthan रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए (226 रन), डीसी की आईपीएल इतिहास की ये सबसे बड़ी जीत थी. डीसी के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने इस जीत को टीम के उन दो प्रशंसकों को समर्पित किया है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के दो युवा प्रशंसकों, यज्ञ भाटिया और अभव भाटिया, की हाल ही में एक दुखद दुर्घटना में मौत हो गई थी. दोनों चचेरे भाई थे. दोनों भाइयों का निधन 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के खिलाफ दिल्ली का मैच देखने के बाद घर जाते समय एक हिट-एंड-रन की घटना में हो गया था.
आरआर के खिलाफ जीत के बाद social media पर फ्रेंचाइजी द्वारा साझा एक वीडियो में बदानी ने कहा, “यह जीत उन दो लड़कों (यज्ञ और अभव) को समर्पित है जो बदकिस्मती से अब हमारे साथ नहीं हैं. यह जीत उनके लिए है. मुझे लगता है कि आप लोगों ने उन्हें गर्व महसूस कराया है. वे डीसी के बहुत बड़े फैन रहे, कुछ समय से हमारे साथ थे. आपने शायद इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें भी देखी होंगी. यह जीत उनके लिए है.”
हेमांग बदानी ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बात की, और खिलाड़ियों से उन दो फैंस को याद रखने की अपील की जिनके समर्थन ने उन्हें डीसी फैंस के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था.
डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने भी मैच के बाद इस घटना का जिक्र किया. पटेल ने कहा, “पिछले मैच के बाद हमारे फैंस के साथ हुई दुखद घटना के लिए मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं. मैं यह जीत उन्हें समर्पित करना चाहता हूं. वे हमारे डीसी परिवार के दो सदस्य थे.”
Police रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सीडेंट अशोका रोड पर हुआ, जब महादेव रोड टी-पॉइंट के पास एक ट्रक ने कथित तौर पर चचेरे भाइयों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया. दोनों पीड़ितों को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
अशोक नगर के रहने वाले यज्ञ (20) और अभव (14) ‘डीसी टोली’ सपोर्टर्स ग्रुप के सक्रिय सदस्य थे और फ्रेंचाइजी के लिए अपने जोशीले समर्थन से साथी फैंस के बीच अपनी एक मजबूत पहचान बनाई थी.
–
पीएके
Skip to content