विक्की कौशल : इंजीनियरिंग से अभिनय की दुनिया में रखा कदम, ‘मसान’ से ‘छावा’ तक शानदार सफर

Mumbai , 15 मई . Mumbai के चेंबूर में जन्मे विक्की कौशल आज हिंदी सिनेमा के सबसे सशक्त और संवेदनशील Actorओं में शुमार हैं. इंजीनियरिंग छोड़कर अभिनय की राह चुनने वाले इस साधारण पंजाबी लड़के ने ‘मसान’, ‘उरी’, ‘सरदार उधम’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों से न केवल अपने अभिनय का लोहा मनवाया, बल्कि मेहनत और सच्चाई की मिसाल भी पेश की.

विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को एक साधारण पंजाबी परिवार में हुआ था. उस समय कोई नहीं जानता था कि भविष्य में यह लड़का हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और गंभीर Actorओं में शुमार हो जाएगा. विक्की के पिता, शाम कौशल, Bollywood के प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर हैं. घर में सिनेमा का माहौल था, लेकिन विक्की को शुरुआत में अभिनय का शौक नहीं था. उन्होंने रामनारायण रुइया कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की.

कॉलेज के दिनों में, वह थिएटर से जुड़े और धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया में कदम रखा. 2015 में, फिल्म ‘मसान’ से, उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. फिल्म में उनकी ‘दीपक’ वाली भूमिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला और एक झटके में विक्की कौशल इंडस्ट्री का नया चेहरा बन गए. उसके बाद विक्की ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. फिल्म में मेजर विपिन रावत की भूमिका ने पूरे देश को रोमांचित कर दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और विक्की को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया.

इसके बाद ‘मणिकर्णिका’, ‘सरदार उधम’, ‘सम्राट अशोक’, ‘सैम बहादुर’ और हाल ही में ‘छावा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया. ‘छावा’ के बाद उनकी लोकप्रियता चरम पर है. वह युवा पीढ़ी के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित Actorओं में शामिल हैं.

विक्की की खासियत यह है कि वे व्यावसायिक और समानांतर सिनेमा के बीच संतुलन बिठाने में माहिर हैं. उन्होंने खुद को कभी ग्लैमर की चकाचौंध में नहीं खोया. उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों, इतिहास और राष्ट्रवाद को मजबूती से उठाती हैं.

अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो 2021 में Bollywood की ग्लैमर क्वीन कैटरीना कैफ से शादी ने उनकी जिंदगी में नई खुशियां भरीं. दोनों की जोड़ी आज भी फिल्मी गलियारों में सबसे पॉपुलर कपल्स में गिनी जाती है. विक्की अपने परिवार से बेहद लगाव रखते हैं. छोटे भाई सनी कौशल को भी उन्होंने हमेशा सपोर्ट किया.

एससीएच/एबीएम