
ग्रेटर नोएडा, 21 जुलाई . गौतमबुद्धनगर Police को घरों में चोरी की वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता मिली है. थाना बीटा-2 Police ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बंद पड़े मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान विमल उर्फ बिट्टू भाटी पुत्र नवाब सिंह निवासी ग्राम मसौता, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है.
Police ने उसे एनपीसीएल कार्यालय के सामने से गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है. Police के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर है, जो अपने साथियों के साथ गिरोह बनाकर पहले विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों की रेकी करता था. इसके बाद वह ऐसे मकानों को निशाना बनाता था, जिनमें लंबे समय से कोई रह नहीं रहा होता था. आरोपी बंद पड़े घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था.
Police का कहना है कि पकड़े जाने के डर से अभियुक्त अपने पास अवैध हथियार भी रखता था. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कुछ समय पहले थाना बीटा-2 और थाना दादरी क्षेत्र में कई बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था. इन घटनाओं की जांच के दौरान Police लगातार गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी.
इससे पहले 19 जुलाई 2026 को Police ने इस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य चोरी का सामान बरामद किया था. अब गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी से Police को चोरी की कई अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है. थाना बीटा-2 Police ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके खिलाफ थाना दादरी में भी चोरी से संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज है.
Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है और उससे पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है. साथ ही उसके फरार साथियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.
–
पीकेटी/पीएम
Skip to content