
New Delhi, 17 अप्रैल . India के उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन 19-20 अप्रैल के दौरान दो दिवसीय दौरे पर कोलंबो जाएंगे. इस दौरान वे अनुरा कुमारा दिसानायके और Prime Minister हरिनी अमरासूरिया से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
यह India के किसी उपPresident की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान उपPresident अन्य गणमान्य व्यक्तियों और श्रीलंका में बसे भारतीय समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंका, India की ‘विजन महासागर’ और ‘पड़ोसी पहले’ नीति का एक महत्वपूर्ण साझेदार है. उपPresident का यह दौरा दोनों देशों के बीच हाल के उच्चस्तरीय संपर्कों के बाद हो रहा है और इससे भारत-श्रीलंका के हजारों साल पुराने लोगों के बीच संबंध और मजबूत होंगे.
पिछले महीने President अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईंधन संकट के दौरान India द्वारा त्वरित सहायता देने के लिए आभार व्यक्त किया था. India से भेजे गए 38,000 मीट्रिक टन ईंधन की खेप कोलंबो पहुंची थी.
उन्होंने बताया था कि ईंधन आपूर्ति में आई बाधा को लेकर उनकी Prime Minister Narendra Modi से बातचीत हुई थी, जिसके बाद India ने तुरंत मदद पहुंचाई.
24 मार्च को पीएम मोदी और अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर इसके प्रभावों पर चर्चा की गई थी. दोनों नेताओं ने ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों की समीक्षा की और साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
इससे एक दिन पहले, 23 मार्च को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ से भी बातचीत की थी. इस दौरान पश्चिम एशिया संकट के प्रभावों पर चर्चा की गई और India ने ‘पड़ोसी पहले’ और ‘विजन महासागर’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
–
डीएससी
Skip to content