उपराष्ट्रपति ने मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को दिलाई राज्यसभा की सदस्यता

New Delhi, 15 जुलाई . संसद भवन में Wednesday को आयोजित एक समारोह में India के उपPresident और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने दो नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसकी जानकारी उपPresident कार्यालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए दी.

शपथ लेने वाले सदस्यों में कर्नाटक से कांग्रेस के सांसद मंसूर अली खान और Madhya Pradesh से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल शामिल हैं.

मंसूर अली खान कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं. वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में केरल और लक्षद्वीप के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. इसके अलावा, वह एक शिक्षाविद के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं.

वहीं, रजनीश कुमार अग्रवाल Madhya Pradesh से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. उन्होंने भाजपा संगठन में लंबे समय तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. वह भाजपा Madhya Pradesh के प्रदेश सचिव रह चुके हैं. इससे पहले उन्होंने बूथ मैनेजमेंट प्रभारी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश सचिव जैसे अहम पदों पर भी कार्य किया है.

इस अवसर पर Madhya Pradesh भाजपा ने भी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर रजनीश कुमार अग्रवाल को बधाई दी. पार्टी ने लिखा कि Madhya Pradesh भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश कुमार अग्रवाल ने आज संसद में Madhya Pradesh से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की.

दोनों सांसदों के शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से राज्यसभा में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया है. संसद के आगामी सत्रों में दोनों सदस्य अपने-अपने राज्यों और Political दलों का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे.

एएस