
New Delhi, 18 जून . उपPresident सीपी राधाकृष्णन 19 से 21 जून तक केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह लेह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
Thursday को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, उपPresident 20 जून को वाइब्रेंट विलेज लुकुंग का दौरा करेंगे. वहां वह स्थानीय स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप्स) से बातचीत करेंगे और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे.
इसके बाद उपPresident युद्ध स्मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
21 जून को उपPresident लेह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में युवा, सशस्त्र बलों के जवान और विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल होंगे तथा योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और कल्याण का संदेश देंगे.
इस बीच, राधाकृष्णन ने देशभर के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से पिछले वर्ष शुरू किए गए ड्रग-फ्री कैंपस अभियान से जुड़ने की अपील की.
उन्होंने विश्वविद्यालयों से छात्रों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नशा मुक्त India के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं के बीच सामूहिक प्रयास और लगातार जागरूकता बेहद जरूरी है.
उपPresident ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”मैंने इस वर्ष की शुरुआत में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में ड्रग-फ्री कैंपस अभियान और ई-प्लेज प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी. मैंने छात्रों से नशा मुक्त India के दूत बनने और नशे की बुराई के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया था.”
उन्होंने कहा, ”मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि विश्वविद्यालय ने नशा मुक्त परिसर अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सामूहिक प्रयासों के जरिए 53,000 से अधिक छात्रों ने शपथ ली है, जो एक स्वस्थ, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लक्ष्य में योगदान दे रही है.”
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content