
गांधीनगर, 1 मई . सूरत में दक्षिण Gujarat जोन की वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए जापान के India स्थित राजदूत ओनो कोईची की Chief Minister भूपेंद्र पटेल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई.
इस बैठक के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को अधिक मजबूत बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
जापान के राजदूत ने वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन के लिए Chief Minister भूपेंद्र पटेल को अभिनंदन दिया. उन्होंने Gujarat के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने की जापान की प्रतिबद्ध पुनः दोहराई. उन्होंने कहा कि विशेषकर सेमीकंडक्टर सेक्टर में जापानी कंपनियां Gujarat के साथ भगीदारी करने को आतुर हैं.
उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए आवश्यक सहायक उद्योगों के विकास के लिए सप्लाई पार्क स्थापित करने की जरूरत को लेकर भी Government के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की.
Chief Minister ने राज्य में उपलब्ध कुशल मानव संसाथन तथा मजबूत स्किल इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी. उन्होंने उत्तम इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में जापान के राजदूत को अवगत कराते हुए कहा कि Ahmedabad-धोलेरा एक्सप्रेसवे शुरू होने से Ahmedabad हवाई अड्डे तक का समय अब केवल 1.5 घंटे का रहा है.
बैठक के दौरान जापान के राजदूत ने Gujarat Government के साथ काम करने का सकारात्मक अनुभव व्यक्त किया और भविष्य में अधिक सहयोग के लिए आतुरता दर्शाई.
इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क तथा मेडिकल डिवाइस पार्क क्षेत्रों में नए अवसरों पर भी चर्चा की गई.
इस अवसर पर मुख्य सचिव एम. के. दास, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, Chief Minister के प्रधान सचिव संजीव कुमार, अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, सचिव डॉ. अजय कुमार तथा जापान के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे.
–
डीएससी
Skip to content