
उज्जैन, 22 जुलाई . आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बाबा महाकाल के दरबार में मनोरंजन जगत के सेलेब्स समेत कई श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला. इस दौरान भक्तों ने Tuesday देर रात से ही लाइन मे लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए.
Wednesday को बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका आलोकिक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई. भक्तो ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गुंजायमान हो गया.
वहीं, बाबा के दर्शन के लिए भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress अक्षरा सिंह, प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘रक्तांचल 3’ की स्टारकास्ट Actor क्रांति प्रकाश झा, निकितन धीर और साउथ सिनेमा के Actor चंदन रॉय अपने परिवार के साथ पहुंचे.
सभी सेलेब्स भस्म आरती में विशेष रूप से शामिल हुए और शिव भक्ति के पावन सानिध्य का आनंद लिया. साथ ही, मंदिर के नंदी हाल में बैठकर बाबा की भक्ति में लीन नजर आए.
Actress अक्षरा सिंह अपनी मां के साथ गई थीं. भस्म आरती के अलौकिक दृश्य और शिव की महिमा को देख वे इस कदर भावविभोर हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे. दर्शन के बाद Actress ने के साथ बातचीत में बताया कि बाबा के दर्शन करने के बाद उन्हें असीम आत्मिक शांति का अनुभव हुआ और यह उनके जीवन के सबसे अद्भुत एवं अविस्मरणीय क्षणों में से एक रहेगा. उन्होंने कहा, “पिछली दो साल से लगातार आ रही हूं और अर्जी लगा रही हूं. इस बार बाबा ने फिर से मुझे बुला लिया.”
प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘रक्तांचल 3’ की स्टारकास्ट Actor क्रांति प्रकाश झा और निकितन धीर भी बाबा के दरबार में पहुंचे. सीरीज की सफलता और नए सीजन के शुभारंभ से पहले उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. दर्शन के बाद Actor क्रांति झा ने के साथ बातचीत की.
उन्होंने कहा, “सबसे पहले जय श्री महाकाल. आज मैं बहुत भावुक हूं और मेरे पास खुशी को बयां करने के लिए शब्द ही नहीं है. महाकाल की कृपा ही है, जो उनके दर्शन हो जाते हैं. बस एक कमी महसूस हो रही है कि मेरी मां मेरे साथ नहीं हैं. उनकी यहां आने की बहुत इच्छा थी. महाकाल की कृपा रही तो अगली बार मैं उन्हें भी अपने साथ जरूर लेकर आऊंगा. मैं भगवान शिव को प्रणाम करता हूं. प्रशासन और Government ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतरीन इंतजाम किए हैं, जिससे दर्शन करने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती. अच्छी सुविधा के लिए मैं यहां के प्रशासन को धन्यवाद देना चाहूंगा.”
वहीं, Actor निकितिन धीर ने कहा, “बाबा महाकाल को सारी इच्छा पहले से ही पता है. मैं यहां सिर्फ उनके दर्शन करने आया हूं, यहां मैंने बस हर पल को दिल से महसूस किया है. यह ऐसा स्थान है, जहां आकर हर श्रद्धालु भावुक हो जाता है. मैं अपने मन के भाव शब्दों के माध्यम से बयां नहीं कर पा रहा हूं. ऐसा मेरा साथ बहुत कम होता है लेकिन आज सच में मैं अपनी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं. यहां आकर मुझे एक अलग ही ऊर्जा और गहरा सुकून महसूस हुआ.”
Actor चंदन रॉय ने भी दर्शन के बाद के साथ बातचीत में बताया कि यह उनकी उज्जैन की तीसरी यात्रा है. उन्होंने कहा, “महाकाल के दर्शन करते ही मन मुग्ध हो जाता है. यहां की व्यवस्थाएं बेहद सराहनीय हैं. बिना किसी शोरगुल और भीड़भाड़ के बहुत ही व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जाते हैं.”
उन्होंने मंदिर प्रशासन और व्यवस्थापकों का आभार जताते हुए कहा कि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऐसी ही सुलभ व्यवस्था बनी रहनी चाहिए.
–
एनएस/पीएम
Skip to content