‘बहुत खुशी हो रही’, ‘यूथ फॉर विकसित भारत’ को लेकर मैथिली ठाकुर समेत कई खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया

New Delhi, 6 जून . New Delhi के त्यागराज स्टेडियम में Saturday को ‘यूथ फॉर विकसित भारत’ पहल के दौरान भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर सहित कई युवाओं की प्रतिक्रिया सामने आई.

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि सबसे पहले, जब Prime Minister ने राजनीति में ऐसे एक लाख युवाओं को शामिल करने का आह्वान किया जिनका कोई Political बैकग्राउंड नहीं है, तो मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं कि आज मैं भी उन्हीं युवा नेताओं में से एक के तौर पर आपके सामने खड़ी हूं. यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है.

मैथिली ने आगे कहा कि Prime Minister को केवल पीएम के रूप में नहीं बल्कि हम करोड़ों युवाओं के अभिभावक के रूप में देखती हूं. इसी साल विकसित India यंग लीडर्स डायलॉग में कई युवाओं की ओर से विकसित India के लिए चर्चा की गई थी. आज के कार्यक्रम में अलग-अलग सेक्टर्स के युवाओं को सम्मानित किया जा रहा है.

क्रिकेटर जितेश शर्मा ने कहा कि जब युवाओं की बात आती है, तो हमेशा अच्छा लगता है. क्योंकि जब आपके भाई आगे बढ़ते हैं, तो आपको बहुत खुशी होती है. मुझे बहुत गर्व है कि मुझे इसके लिए यहां बुलाया गया है.

हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह बहुत अच्छा एहसास है. सबसे पहले, उन सभी खिलाड़ियों को बधाई जिन्हें अवॉर्ड मिल रहे हैं. यह एक शानदार एहसास है. एक खिलाड़ी के तौर पर, मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.

पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुरिंदरवीर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है. हमें इतने बड़े मंच पर आने का मौका मिल रहा है. पूरे देश को हमसे उम्मीदें थीं. हम लोगों को इनाम दिए जाने से काफी खुशी हो रही है.

बोट के फाउंडर अमन गुप्ता ने कहा कि अगर आप देखें, तो हमारा देश एंटरप्रेन्योर्स के लिए एक बहुत मजबूत देश बनता जा रहा है. दुनिया भर में बहुत कुछ हो रहा है. अमेरिका से कई भारतीय India लौट रहे हैं. क्या आपने ‘स्वदेश’ फिल्म देखी है? उसमें शाहरुख खान अपने देश लौटते हैं. अब असल जिंदगी में भी ऐसा ही हो रहा है. लोग विदेश से India वापस आ रहे हैं. India में एआई बहुत लोकप्रिय हो गया है. अब हमारे देश में युवा ही इनोवेशन की अगली लहर को आगे बढ़ा रहे हैं.

एसडी/एएस